उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए आज बेहद खास दिन है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज और कल (28-29 अप्रैल) को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे, हरदोई जिले में गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी वह 28 अप्रैल को शाम करीब 5 बजे वाराणसी में आयोजित महिला सम्मेलन में भाग लेंगे, जहां वे लगभग 6,350 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इस अवसर पर पीएम मोदी सभा को भी संबोधित करेंगे. पीएम मोदी 29 अप्रैल को सुबह लगभग 8:30 बजे वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे. इसके बाद वह हरदोई के लिए रवाना होंगे और लगभग 11:30 बजे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे. वे इस अवसर पर सभा को भी संबोधित करेंगे.
PM Modi varanasi visit live Updates...
वाराणसी, अयोध्या से मुंबई तक चलेंगी 2 अमृत भारत ट्रेनें, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
यूपी दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी बनारस से पुणे के हडपसर और अयोध्या से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस तक चलने वाली दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी भी दिखाएंगे. पीएम मोदी दोपहर लगभग 1:30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. शाम लगभग 5:00 बजे बरेका (BLW) मैदान में एक विशाल 'महिला सम्मेलन' आयोजित किया जाएगा, जिसमें लगभग 40,000 महिलाओं के शामिल होने की उम्मीद है.
PM Modi Varanasi Visit LIVE: हरदोई जिले से गंगा एक्सप्रेसवे का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री मोदी यूपी दौरे के दौरान हरदोई जिले में गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे, जो देश में विश्व स्तरीय अवसंरचना के विकास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी. गंगा एक्सप्रेसवे 594 किलोमीटर लंबा, 6 लेन (जिसे 8 लेन तक बढ़ाया जा सकता है), पहुंच-नियंत्रित ग्रीनफील्ड हाई-स्पीड कॉरिडोर है, जिसे लगभग 36,230 रुपए करोड़ की कुल लागत से बनाया गया है. यह एक्सप्रेसवे 12 जिलों- मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज- से होकर गुजरता है, जिससे उत्तर प्रदेश के पश्चिमी, मध्य और पूर्वी क्षेत्र एक निर्बाध हाई-स्पीड कॉरिडोर के माध्यम से जुड़ जाते हैं.

PM Modi Varanasi Visit LIVE: इन परियोजनाओं का भी करेंगे उद्धाटन
यूपी दौरे पर पीएम मोदी विभिन्न सामुदायिक परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे. इनमें जल जीवन मिशन के अंतर्गत 30 ग्रामीण पेयजल योजनाएं, चंद्रावती घाट का पुनर्विकास, सारनाथ के पास सारंगनाथ मंदिर का पर्यटन विकास और नागवा स्थित संत रविदास पार्क का सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य शामिल हैं. सार्वजनिक सेवाओं और खेलों में सुधार भी प्रमुखता से किए जा रहे हैं, जिनमें यूपी कॉलेज में सिंथेटिक हॉकी टर्फ, रामनगर में 100 बिस्तरों वाला वृद्धाश्रम और भेलूपुर जल शोधन संयंत्र में 1 मेगावाट का सौर ऊर्जा संयंत्र शामिल हैं.
PM Modi Varanasi Tour LIVE: वाराणसी में 50 हजार महिलाओं से करेंगे 'मन की बात'
प्रधानमंत्री मोदी उत्तर प्रदेश दौरे के दौरान महिला सम्मेलन में भाग लेंगे, जिसमें पूरे क्षेत्र से बड़ी संख्या में लगभग 50 हजार महिलाएं शामिल होंगी. इस कार्यक्रम में पीएम नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संसद में गिरने के बाद अपने ‘मन की बात’ महिलाओं से करेंगे. संसद में इस संशोधन विधेयक के गिरने के बाद पीएम का महिलाओं से ये इस तरह का पहला संवाद होगा. इस दो दिन के दौरे में काशी को भी पीएम बहुत बड़ी सौगात देने वाले हैं. इसके अलावा पीएम मोदी बाबा विश्वनाथ के दर्शन पूजन करने उनके दरबार भी जायेंगे.