विज्ञापन

अखिलेश यादव ने IPS अजय पाल को बताया BJP का एजेंट, कहा- तब इन्हें खोजकर लाएंगे, भाजपा क्या बोली?

IPS Ajaypal Controversy: यूपी के प्रयागराज में पोस्टेड अजय पाल शर्मा को दक्षिण 24 परगना में चुनाव ऑब्जर्वर बनाया गया है. इसे लेकर समाजवादी पार्टी और टीएमसी लगातार आक्रामक है.

अखिलेश यादव ने IPS अजय पाल को बताया BJP का एजेंट, कहा- तब इन्हें खोजकर लाएंगे, भाजपा क्या बोली?

IPS Ajay Pal Sharma: उत्तर प्रदेश पुलिस में 'सिंघम' और 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' के तौर पर पहचान रखने वाले आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा (IPS officer Ajay Pal Sharma) को बंगाल के चुनावी मैदान में उतार दिया गया है. चुनाव आयोग ने उन्हें दक्षिण 24 परगना जिले का पुलिस आब्‍जर्वर बनाकर भेजा है, जिसे ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी का अभेद्य किला माना जाता है. 29 अप्रैल को दूसरे चरण की मतदान होने से पहले उनकी तैनाती ने सियासी हलचल बढ़ा दी है. दरअसल, आईपीएस अजय पाल शर्मा का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें  टीएमसी के प्रत्याशी को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के वायरल होने के बाद सपा नेता अखिलेश यादव ने तीखा हमला बोलते हुए आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा को भाजपा का एजेंट बताया है. 

वीडियो में IPS अजय पाल शर्मा के क्या कहा?

वीडियो में आईपीएस अजय पाल शर्मा जहांगीर खान के लोगों को सख्त चेतावनी देते दिख रहे हैं. वो सीधा जहांगीर का नाम लेकर दो टूक कहते दिख रहे हैं . उन्होंने कहा- 'आसपास जितने भी लोग हैं, वो अच्छी तरह से समझ लें कि अगर किसी ने बदमाशी की तो उसका कायदे से इलाज किया जाएगा. अगर कहीं से खबर आ गई, किसी ने खुराफात करने की कोशिश की, किसी को परेशान करने की कोशिश की तो अच्छे से खबर लेंगे. ‘उसे (जहांगीर) समझा देना कि अगर किसी को डराया या धमकाया तो अच्छे से खबर ली जाएगी. फिर रोना-पछताना मत.'

अखिलेश ने कहा- 'हम न इन्हें भागने देंगे, न भूमिगत होने देंगे'

अखिलेश यादव ने सोशय मीडिया हैंडल एक्स पर अजय पाल का एक वीडियो शेयर किया है. इसके साथ ही उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि प. बंगाल में भाजपा ने अपने ऑब्जर्वर के नाम पर रामपुर रामपुर व संभल में टेस्ट किए हुए अपने एजेंट भेजे हैं, लेकिन इनसे कुछ होने वाला नहीं. दीदी हैं, दीदी रहेंगी. सही समय आने पर भाजपा और उनके संगी-साथियों के इन जैसे ‘एजेंडों के एजेंटों' की सारी आपराधिक करतूतों की गहरी जांच होगी और कार्रवाई होगी. ये सब अधिकारी के रूप में अनरजिस्टर्ड लोगों के अनरजिस्टर्ड अंडरग्राउंड सदस्य हैं.

अखिलेश ने आगे कहा, 'हम न इन्हें भागने देंगे, न भूमिगत होने देंगे. ये खोज के लाए जाएंगे, खोद के लाए जाएंगे और अपने कुकृत्यों के लिए कानूनी सजा भी पाएंगे. लोकतंत्र के अपराधी बख्से नहीं जाएंगे!'

TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने भी हमला बोला है. उन्होंने सोय़ल मीडिया हैंडल एक्स पर आईपीएस अजय पाल शर्मा को मेंशन करते हुए लिखा, ‘मेरा फेयर एंड लवली बबुआ. हम वो लोग हैं जो कायदे से आपके छोटा फैंटा और बड़ा फैंटा का भी इलाज कर लेते हैं. हीरोगिरी थोड़ा संभाल के कीजिए.'

अखिलेश यादव पर बीजेपी ने किया पलटवार

अखिलेश यादव की इस चेतावनी पर भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा, 'बंगाल में दीदी की दादागीरी खत्म होने के दिन आ गए हैं. इसलिए आज पूरे विपक्ष में बौखलाहट है. अखिलेश यादव अधिकारियों को जिस तरह से धमका रहे हैं, ये समाजवादी पार्टी की पुरानी रवायत है. यह उसी तरह का बौखलाहट है, जैसे यूपी विधानसभा चुनाव से पहले हमने देखा कि माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे व सपा नेता अब्बास अंसारी भी ऐसे ही धमका रहे थे, लेकिन परिणाम क्या हुआ? जनता इस तरह की धमकियों का बदला अपने मत से देती है और पश्चिम बंगाल में भी दीदी की दादागीरी का भी अंत होने वाला है.'

ये भी पढ़ें: माफिया की गोली खाकर भी नहीं टूटे थे IAS रिंकू सिंह, अब गोपनीय तरीके से वापस लिया अपना इस्तीफा, जानिए पूरी कहानी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com