- स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के समय महिला अधिकारी सोनिया सिंह चौहान ने पीएम मोदी की सहायता की थी
- सोनिया सिंह भारतीय सेना की कमीशंड अधिकारी हैं. उन्होंने ध्वजारोहण के दौरान मंच पर अनुशासनपूर्वक ड्यूटी निभाई
- सोशल मीडिया पर सोनिया सिंह की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं और उनके अनुशासन की तारीफ हो रही है
देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी जब लाल किले पर तिरंगा फहरा रहे थे तब सेना की एक अधिकारी उनकी मदद करती नजर आई थीं. पीएम मोदी की मदद करने वाली महिला अधिकारी की तस्वीरों ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें, वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. लोग ये जानना चाहते हैं कि पीएम मोदी की मदद करने वाली ये महिला अधिकारी आखिर हैं कौन?
पीएम मोदी संग खड़ीं सोनिया सिंह की तस्वीरें वायरल
ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की मदद करने वाली इस महिला अफसर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इनका नाम सोनिया सिंह चौहान है. पीएम मोदी संग खड़ी महिला अधिकारी के अनुशासन की जमकर तारीफ हो रही है. कैप्टन सोनिया सिंह का पीएम मोदी के साथ मंच पर होने को लोग मोदी सरकार की महिला शक्ति का प्रतीक मान रहे हैं. कैप्टन सोनिया सिंह पूरे अनुशासित तरीके से राष्ट्रीय ध्वज के पास खड़ी अपनी ड्यूटी निभाते नजर आईं.
#WATCH लाल किले पर आयोजित समारोह के दौरान पहली बार राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' गाया गया। pic.twitter.com/RGbCTKX0ys
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2026
कौन हैं कैप्टन सोनिया सिंह चौहान?
सोनिया सिंह भारतीय सेना में एक कमीशंड अधिकारी हैं. उनकी ड्यूटी स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम के लिए लगाई गई थी. वह झंडा फहराने के दौरान पीएम मोदी की सहायक की भूमिका में नजर आईं.वह किस रेजिमेंट से जुड़ी हैं ये जानकारी अब तक सामने नहीं आ सकी है.

कैप्टन सोनिया सिंह चौहान के अनुशासन की हो रही तारीफ
बता दें कि स्वतंत्रता दिवस समारोह का कार्यक्रम सख्त सैन्य प्रोटोकॉल के तहत आयोजित किया जाता है. कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज से लेकर अन्य कामकाज की जिम्मेदारी सैन्यकर्मियों को सौंपी जाती है. पीएम मोदी के साथ मौजूद महिला सैन्य अधिकारी की मौजूदगी की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं. उनके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
ये भी पढ़ें-क्या है सप्त सिंधु, जिससे पीएम नरेंद्र मोदी ने ली सप्त शक्ति की प्रेरणा; पूरा अर्थ समझ लीजिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं