विज्ञापन

MP: स्कूल की छत पर झंडा लगाते समय जिंदा जला छात्र, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से गई जान

स्कूलों की छत के ऊपर से गुजर रही लाइनों की सुरक्षा और बच्चों से ऐसे काम करवाने पर सवाल उठ रहे हैं. परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है.

MP: स्कूल की छत पर झंडा लगाते समय जिंदा जला छात्र, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से गई जान
इसी स्कूल की छत पर लगा रहा था झंडा.
NDTV

मध्य प्रदेश के दतिया जिले से दर्दनाक मामला सामने आया है. स्वतंत्रता दिवस पर तैयारी के दौरान एक छात्र झंडा लगान के लिए स्कूल की छत पर चढ़ा, लेकिन वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया. इससे उसकी मौत हो गई. इस हादसे से स्कूल परिसर में मातम पसर गया. छात्र की पहचान राज कुशवाह के रूप में हुई है, जो जोनिया गांव का रहने वाला था.

जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र में छोटे फुब्बारे के पास स्थित लिटिल स्टार स्कूल है. इसी में राज 11वीं कक्षा में पढ़ रहा था. स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले शुक्रवार को स्कूल की लगभग 01:30 बजे छुट्टी हो गई थी. छुट्टी के बाद राज अपने घर चला गया था. बताया गया है कि वह स्कूल संचालक के मकान में ही किराये पर रहता था.

बिजली के तार पर लगा झंडे का टुकड़ा.

बिजली के तार पर लगा झंडे का टुकड़ा.

लोहे का पाइप बिजली के तारों में फंसा

आरोप है कि छुट्टी के बाद स्कूल संचालक ने छात्र को वापस बुलाया और स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के लिए स्कूल की छत पर झंडा लगाने भेज दिया. छात्र लोहे के पाइप के जरिए झंडा लगाने का प्रयास कर रहा था. इसी दौरान छत के ऊपर से निकली 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में लोहे का पाइप आ गया और करंट छात्र के शरीर में उतर गया. गंभीर रूप से झुलसे छात्र की मौके पर ही हालत बिगड़ गई.

स्कूल प्रबंधन ही छात्र को लेकर पहुंचा अस्पताल

स्कूल प्रबंधन छात्र को जिला अस्पताल ले गया था, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों का आरोप है कि घटना के एक घंटे तक उन्हें सूचना नहीं दी गई थी. जब पता चला तो वह अस्पताल पहुंचे और स्कूल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया. फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें- बालाघाट में दूषित पानी से 19 बच्चों की मौत- उमंग सिंघार का बड़ा दावा; सरकार पर आंकड़े छिपाने का आरोप लगाया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Independence Day 2026, Datia News, Student Burnt Alive, Student Burn School, Tricolor Hoisting
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com