विज्ञापन

कौन हैं अशोक कीर्तनिया, जो शुभेंदु सरकार में बने मंत्री, मतुआ समुदाय से क्या है कनेक्शन?

Ashok Kirtania Oath Ceremony: अशोक कीर्तनिया ग्रेजुएट तक पढ़े-लिखे हैं. चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उनके पास करीब 4 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है, जिसमें करीब 2.7 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है. उन पर करीब 10 लाख रुपये का कर्ज है.

कौन हैं अशोक कीर्तनिया, जो शुभेंदु सरकार में बने मंत्री, मतुआ समुदाय से क्या है कनेक्शन?
शुभेंदु अधिकारी सरकार में मंत्री बने अशोक कीर्तनिया.
  • पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के मंत्रिमंडल में अशोक कीर्तनिया को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है
  • अशोक कीर्तनिया मतुआ समुदाय से संबंध रखते हैं और बांगांव उत्तर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं
  • उन्होंने 2026 के विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार को बड़ी जीत के अंतर से हराया है

पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण के साथ ही उनके मंत्रिमंडल की तस्वीर भी कुछ हद तक साफ हो गई है. दिलीप घोष , अग्निमित्रा पॉल, खुदीराम टुडु और निशीथ प्रमाणिक के साथ ही एक और चेहरे पर सबकी गिनाहें टिकी रहीं, जिन्होंनें मंत्री पद की शपथ ली. ये नाम है अशोक कीर्तनिया का. आखिर ये अशोक कीर्तनिया हैं कौन, जो शुभेंदु सरकार के खास चेहरों में शामिल हैं. 

कौन हैं शुभेंदु सरकार में नए मंत्री अशोक कीर्तनिया?

अशोक कीर्तनिया मतुआ समुदाय के बीजेपी नेता हैं. उनकी उम्र 52 साल है. इस विधानसभा चुनाव में उन्होंने बंगाल के बांगांव उत्तर विधानसभा क्षेत्र से जीत हासि की. पहली बार वह मई 2021 में विधायक बने थे. 2026 के बंगाल विधानसभा चुनाव में अशोक कीर्तनिया ने बांगांव उत्तर सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार बिस्वजीत दास को हराया है. उको 1,19,317 वोट मिले. उन्होंने 40,670 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की.

Latest and Breaking News on NDTV

अशोक कीर्तनिया के पास कितनी संपत्ति?

अशोक कीर्तनिया ग्रेजुएट तक पढ़े-लिखे हैं. चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उनके पास करीब 4 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है, जिसमें करीब 2.7 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है. उन पर करीब 10 लाख रुपये का कर्ज है. उन्होंने अपनी सालान इनकम 68.9 लाख बताई थी. उनके खिलाफ तीन केस भी दर्ज हैं.  जिनमें से कुछ गंभीर प्रकृति के हैं. कोलकाता का ब्रिगेड परेड ग्राउंड आज बंगाल के सीएम और उनके मंत्रियों की शपथ ग्रहण का साक्षी बना. राज्यपाल आर. एन. रवि ने मंच पर शुभेंदु और उनके मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.

ये भी पढ़ें- LIVE: बंगाल में पहली बार BJP सरकार, ब्राह्मण सीएम शुभेंदु के साथ मतुआ, आदिवासी और OBC मंत्री

ये भी पढ़ें- शुभेंदु की शपथ में जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानिए माखनलाल सरकार के बारे में

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Bengal Oath Ceremony, Ashok Kirtania, Ashok Kirtania Oath Ceremony, Suvendu Adhikari, Bengal Cm Suvendu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com