बॉलीवुड फिल्म द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) पिछले कुछ समय से काफी सुर्खियां बटोर रही है. हालांकि इस फिल्म पर लोगों के मिले-जुले रिएक्शन आ रहे हैं. लेकिन इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) भी बीजेपी संसदीय दल की बैठक में फिल्म कश्मीर फाइल्स पर चर्चा करते नजर आए. पीएम मोदी ने कहा कि कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्में बनती रहनी चाहिए, क्योंकि ऐसी फिल्में सच को समाने लेकर आती है.पीएम ने कहा कि एक लंबे समय तक जिस सच को छुपाने की कोशिश की उसे सामने लाया जा रहा है, जो लोग सच छुपाने की कोशिश करते थे वो आज विरोध कर रहे हैं. कश्मीर फाइल्स को कई बीजेपी शासित राज्यों ने टैक्स फ्री कर दिया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस दौरान पीएम मोदी (PM Modi) ने जामनगर के राजा का भी जिक्र किया. द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जामनगर के राजा ने पोलैंड के लोगों को शरण दी थी. उसी का परिणाम है कि आज पोलैंड ने यूक्रेन से आए हमारे छात्रों की मदद की.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभिव्यक्ति की आजादी के समर्थक होने का दावा करने वालों को इसे बदनाम करने के बाबत चलाए जा रहे अभियान के लिए आड़े हाथों लिया.उन्होंने कहा, ‘उनको हैरानी हो रही है कि इस सत्य को इतने सालों तक दबा कर रखा गया जो अब तथ्यों के आधार पर बाहर लाया जा रहा है.'मोदी ने आरोप लगाया कि विभाजन और आपातकाल के दर्द को सामने लाते हुए अभी तक कोई फिल्म बनाने का प्रयास नहीं हुआ क्योंकि सच्चाई को दबाने का लगातार प्रयास किया गया.
बीजेपी की ओर से जारी एक वीडियो के मुताबिक उन्होंने कहा, ‘इन दिनों कश्मीर फाइल्स की खूब चर्चा हो रही है. जो लोग हमेशा अभिव्यक्ति की आजादी के झंडे लेकर घूमते हैं, वह पूरी जमात बौखला गई है.' पीएम ने कहा, ‘तथ्यों के आधार पर इसकी विवेचना करने के बजाए, इसको बदनाम करने के लिए एक मुहिम चलाई जा रही है. यह पूरा इकोसिस्टम...अगर कोई सत्य उजागर करने का साहस करें...तो बौखला जाता है. वह वही प्रस्तुत करने की कोशिश करते हैं जिसे वह सत्य मानते हैं. पिछले चार-पांच दिनों से यही कोशिश हो रही है कि लोग सत्य को ना देख सकें.'
VIDEO: "हिजाब अनिवार्य प्रथा नहीं": कर्नाटक हाइकोर्ट ने मुस्लिम लड़कियों की याचिका खारिज की | पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं