विज्ञापन

बिहार में शुरू होंगी 100 नई E-बसें, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडे; दिल्ली तक का सफर भी होगा आसान

बिहार में 100 नई इलेक्ट्रिक बसें शुरू होंगी. PM मोदी शनिवार को पटना के फुलवारी शरीफ से हरी झंडी दिखाएंगे.

बिहार में शुरू होंगी 100 नई E-बसें, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडे; दिल्ली तक का सफर भी होगा आसान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. (फाइल फोटो)
IANS
पटना:

बिहार में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बेहतर बनाने और प्रदूषण कम करने के लिए 100 नई इलेक्ट्रिक बसें शुरू की जा रही हैं. पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत बिहार को मिली इन बसों की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पटना से करेंगे. 

प्रधानमंत्री दोपहर 1.35 बजे फुलवारी शरीफ स्थित बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के केंद्रीय कार्यशाला से बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इससे राज्य में बस सेवा को आधुनिक बनाने और यात्रियों को बेहतर सुविधा देने की कोशिश की जा रही है.

लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

नई इलेक्ट्रिक बसों के चलने से शहरों में लोगों को आने-जाने के लिए बेहतर विकल्प मिलेगा. खासकर सार्वजनिक परिवहन पर निर्भर लोगों को इससे राहत मिलने की उम्मीद है. 

इलेक्ट्रिक बसें डीजल और पेट्रोल से चलने वाली बसों की तुलना में प्रदूषण कम करती हैं. इससे शहरों में हवा की गुणवत्ता सुधारने में भी मदद मिल सकती है. सरकार की योजना सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को धीरे-धीरे आधुनिक और प्रदूषण मुक्त बनाने की है.

प्रधानमंत्री मोदी इस कार्यक्रम के दौरान ‘बिहाइंड द मीटर पावर इंफ्रास्ट्रक्चर' का भी लोकार्पण करेंगे. इलेक्ट्रिक बसों को चलाने के लिए जरूरी बिजली व्यवस्था और अन्य सुविधाओं को मजबूत करना भी इस योजना का हिस्सा है. बसों के संचालन के साथ उनके चार्जिंग और बिजली से जुड़ी व्यवस्था भी महत्वपूर्ण होगी.

यह भी पढ़ें | बिहार को 34,470 करोड़ की सौगात देंगे PM मोदी, नीतीश सेतु समेत कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

दिल्ली आने-जाने वालों को भी मिलेगी सुविधा

बिहार और दिल्ली के बीच बस से सफर करने वाले यात्रियों के लिए भी अच्छी खबर है. दोनों राज्यों के बीच पारस्परिक परिवहन समझौता 27 नवंबर को नई दिल्ली में किया जाएगा. 

इस समझौते से बिहार और दिल्ली के बीच बसों के संचालन को लेकर रास्ता आसान होगा. दोनों राज्यों के बीच बस सेवा को बेहतर बनाने और यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए यह समझौता अहम माना जा रहा है.

बिहार से दिल्ली बड़ी संख्या में लोग नौकरी, पढ़ाई, इलाज और दूसरे कामों के लिए आते-जाते हैं. ऐसे में दोनों राज्यों के बीच बस सेवा बेहतर होने से यात्रियों को फायदा हो सकता है. परिवहन समझौते के बाद बसों के संचालन, रूट और यात्रियों की सुविधा से जुड़े मामलों में दोनों राज्यों के बीच बेहतर तालमेल की उम्मीद है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Electric Bus, E Bus, Bihar News, PM Narendra Modi, Bihar Transport
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com