विज्ञापन

TVK की बड़ी जीत के बाद अब तमिलनाडु में द्रविड़ियन पॉलिटिक्स का क्या होगा?

दक्षिण भारतीय राज्य में 1967 द्रविड़ राजनीति की शुरुआत हुई थी. इसके बाद से अभी तक DMK और AIADMK बारी-बारी से सत्ता बांटते रहे. पहले एक लंबा दौर डीएमके का रहा, फिर AIADMK की जयललिता ने सालों तक राज्य में सरकार चलाई. लेकिन अब दो साल पुरानी TVK ने दोनों दलों को पछाड़ दिया है.

TVK की बड़ी जीत के बाद अब तमिलनाडु में द्रविड़ियन पॉलिटिक्स का क्या होगा?
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में बंपर जीत दर्ज करने के बाद विजय पार्टी ऑफिस में पेरियार को श्रद्धांजलि देते दिखे.
चेन्नई:

तमिलनाडु में एक्टर विजय की पार्टी 'तमिलगा वेत्री कड़गम' (TVK) ने पहले ही चुनाव में धमाकेदार एंट्री लेते हुए द्रविड़ राजनीति की चूलें हिला दी है. इस दक्षिण भारतीय राज्य में 1967 द्रविड़ राजनीति की शुरुआत हुई थी. इसके बाद से अभी तक DMK और AIADMK बारी-बारी से सत्ता बांटते रहे. पहले एक लंबा दौर डीएमके का रहा, फिर AIADMK की जयललिता ने सालों तक राज्य में सरकार चलाई. फिर 5 साल डीएमके से स्टालिन सत्ता में रहे. लेकिन अब मात्र दो साल पुरानी एक्टर विजय की पार्टी TVK ने वो कर दिखाया, जो राजनीति में विरले ही होता है. 

234 सीटों वाले तमिलनाडु में TVK ने 108 सीटें जीती

234 विधानसभा सीटों वाले तमिलनाडु में एक्टर विजय की पार्टी TVK ने 108 सीटों पर जीत दर्ज की है. 59 सीटों के साथ डीएमके दूसरे नंबर पर तो 47 सीटों के साथ AIADMK तीसरे नंबर है. कांग्रेस को 5 सीपीआई को 2, बीजेपी को एक सीट पर जीत मिली है. साथ ही कई अन्य स्थानीय क्षेत्रीय दलों ने भी एक-दो सीटों पर जीत दर्ज की है. 

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में किस पार्टी को मिली कितनी सीटें.

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में किस पार्टी को मिली कितनी सीटें.

बहुमत से दूर, लेकिन सरकार बनाने का दावा

तमिलनाडु में सबसे बड़ी पार्टी बनने के बाद भी TVK बहुमत से दूर है. अभी उसे बहुमत साबित करने के लिए 10 और विधायकों की जरूरत है. TVK नेताओं का कहना है कि वो सरकार बनाएंगे. जाहिर है कि टीवीके अन्य दलों का साथ ले सकते हैं. लेकिन सरकार बनाने के लिए टीवीके DMK या AIADMK का साथ लेंगे, यह कहना मुश्किल है. क्योंकि विजय की पूरी राजनीति इन दो दलों के खिलाफ ही थी. 

तमिलनाडु में एक्टर विजय की पार्टी  दो साल पुरानी पार्टी TVK की बंपर जीत के बाद सवाल यह है कि राज्य में द्रविड़ियन पॉलिटिक्स का क्या होगा?

इस सवाल का साफ शब्दों में जवाब है कि द्रविड़ियन राजनीति का कुछ नहीं होगा. लेकिन यह साफ है कि अगले 5 साल तक तमिलनाडु में द्रविड़ियन राजनीति की रफ्तार कुंद रहेगी. चुनावी नतीजों पर DMK प्रमुख एम.के. स्टालिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा डीएमके अब एक मिसाल बनी विपक्ष की भूमिका निभाएगी.

स्टालिन ने लिखा, "हम लोगों के फैसले को मानते हैं. जीतने वालों को बधाई! पिछले पांच सालों में हमने कई प्रोजेक्ट पूरे किए और तमिलनाडु को अच्छा शासन दिया. हमने हर क्षेत्र में राज्य को आगे बढ़ाया. चुनाव में हमने अपनी उपलब्धियों के आधार पर वोट मांगे. हमारा उद्देश्य था कि जन कल्याण की योजनाएं जारी रहें."

उन्होंने तमिलनाडु की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा, "मैं उन सभी लोगों का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने डीएमके के नेतृत्व वाले सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस को वोट दिया. साथ ही उन लोगों के प्रति भी आभार हूं जिन्होंने वोट देना भूल गए. मैंने हमेशा अपनी अंतरात्मा की आवाज पर काम किया और अपनी क्षमता से ज्यादा मेहनत की."

स्टालिन ने पार्टी कार्यकर्ताओं, सहयोगी दलों और फ्रेंडशिप मूवमेंट के नेताओं-कार्यकर्ताओं को विशेष धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा, "मेरे प्यारे साथियों, जिन्होंने मेरी तरह मैदान में संघर्ष किया, उनका बहुत-बहुत शुक्रिया."

पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी राजनीतिक यात्रा का जिक्र करते हुए कहा, "मैंने बड़ी जीतें देखी हैं और हार का सामना भी किया है. इसलिए मैं उन लोगों में से हूं जो मानते हैं कि आदर्श और नीतियां सबसे ज्यादा महत्व रखती हैं, न कि सिर्फ जीत और हार."

स्टालिन ने आगे लिखा, "डीएमके का राजनीतिक सफर बिना रुके चलता रहेगा. जो पार्टी अब तक लोगों के लिए आदर्श सत्ताधारी दल के रूप में काम करती रही, वह अब मिसाल बनी विपक्ष की भूमिका में काम करेगी."

दोनों दलों को अब अपने आप को बनाना होगा प्रासंगिक

स्टालिन का यह पोस्ट साफ बताता है कि अब उनकी पार्टी विपक्ष की भूमिका निभाएगी. AIADKM भी विपक्ष की भूमिका में रहेगी. लेकिन द्रविड़ राजनीति चलती रहेगी. राज्य की जनता दोनों दलों की घिसी पिटी द्रविड़ राजनीति से त्रस्त हो चुकी थी. अब इन दलों को खुद को प्रासंगिक बनाना होगा.

यह भी पढ़ें - दशकों में पहली पार... अभिनेता से नेता और अब CM तक का सफर, आंकड़ों में समझें कितनी बड़ी है विजय की विक्ट्री

लेखक के बारे में
img
प्रभांशु रंजन
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vijay Tvk, Vijay TVK Election 2026, Dravidian Politics, Dravidian Politics Tamilnadu, Tamil Nadu Result
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com