विज्ञापन

EXCLUSIVE: हम बंगाल में डायमंड हार्बर मॉडल बदल देंगे- जीत के बाद NDTV से बोले सुवेंदु अधिकारी

West Bengal Election Result 2026: पश्चिम बंगाल में परचम लहराती दिख रही बीजेपी, पार्टी से मुख्यमंत्री पद के संभावित नाम सुवेंदु अधिकारी ने एनडीटीवी से बात की और बताया कि नई सरकार क्या करेगी.

West Bengal Election Result 2026: बंगाल के संभावित सीएम सुवेंदु अधिकारी ने NDTV से बात की

West Bengal Election Result 2026: ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के गढ़ को ढहाते बीजेपी अब पश्चिम बंगाल में भी मजबूत बहुमत के साथ सरकार बनाती दिख रही है. ऐसे में बंगाल बीजेपी के बड़े नेता और संभावित मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने एनडीटीवी से बात की. सुवेंदु अधिकारी ने इस बातचीत में एक बड़ी बात यह कही कि उनकी पार्टी की नई सरकार पश्चिम बंगाल में सरकार चलाने के 'डायमंड हार्बर मॉडल' को बदल देगी. सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि बीजेपी को इस बार सिर्फ हिंदुओं का नहीं, आदिवासियों का भी वोट मिला है.

क्या है 'डायमंड हार्बर मॉडल'?

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने “डायमंड हार्बर मॉडल” को विकास के एक तरीके के रूप में पेश किया है, जिसे पार्टी नेता और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने अपने संसदीय क्षेत्र डायमंड हार्बर में लागू किया. इस मॉडल में पार्टी कार्यकर्ताओं की तरफ से लोगों के लिए फंड जमा करना, मेडकल कैंप लगाना, उसी फंड से बुजुर्गों को पेंशन देना, सरकारी सेवाओं को तेज और आसान बनाना, लोगों की शिकायतों का जल्दी समाधान करना, स्वास्थ्य और शिक्षा की सुविधाएं सुधारना, और स्थानीय स्तर पर काम की निगरानी मजबूत करना शामिल है. 

भले तृणमूल कांग्रेस इसे विकास के ब्लूप्रिंट के रूप में प्रस्तुत करती है, यह अत्यधिक विवादास्पद है. अक्सर विपक्षी दलों ने इसे "आतंकवाद का मॉडल" या चुनावी धांधली के रूप में बताया है.

अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को ही बीजेपी की आलोचना की थी और "संपूर्ण भारत संघ" को फाल्टा में आने और टीएमसी के खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती दी. अभिषेक बनर्जी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "आपके बांग्ला विरोधी गुजराती गिरोह और उनके चापलूस ज्ञानेश कुमार के लिए मेरे डायमंड हार्बर मॉडल में सेंध लगाने के लिए दस जन्म भी काफी नहीं होंगे. आपके पास जो कुछ भी है, उसे लेकर आएं. मैं पूरे भारत संघ को चुनौती देता हूं- फाल्टा आएं. अपने सबसे मजबूत को भेजें, दिल्ली से किसी गॉडफादर को भेजें. अगर आपमें हिम्मत है, तो फाल्टा में चुनाव लड़ें."

यह भी पढ़ें: बंगाल में भगवा लहर, ममता बनर्जी साफ; बीजेपी की जीत के 10 फैक्टर्स

लेखक के बारे में
img
Ashutosh Kumar Singh
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Bengal Election Result 2026, West Bengal Result 2026, Suvendu Adhikari
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com