विज्ञापन

ये BJP का प्लान है, डटे रहो... बंगाल चुनाव में करारी हार के बीच ममता बनर्जी ने किया सोशल मीडिया पर पोस्ट

Mamata Banerjee Reaction: बंगाल विधानसभा चुनाव में हार को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पोस्ट किया है. ममता बनर्जी ने अपने पोलिंग एजेंटों से काउंटिंग सेंटर न छोड़ने को कहा है.

ये BJP का प्लान है, डटे रहो... बंगाल चुनाव में करारी हार के बीच ममता बनर्जी ने किया सोशल मीडिया पर पोस्ट
Mamata Banerjee First Reaction on Bengal Election Results 2026
कोलकाता:

Mamata Banerjee First Reaction on Bengal Election Result 2026: बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पहला रिएक्शन सामने आया है. ममता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट वीडियो में कहा है कि हम देखो और इंतजार करो की नीति पर चलेंगे. हम चुनाव में टाइगर के बच्चों की तरह लड़े हैं. ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि चुनाव आयोग जानबूझकर मतगणना धीमी कर रहा है. उन्होंने मतगणना रोक दी है.7 मशीनें भी बंद कर दी गई हैं. दफ्तरों में तोड़फोड़ की गई है. वोट लूटे जा रहे हैं.हम अभी भी 100 सीटों पर आगे हैं, जिसे दिखाया नहीं जा रहा है. हमारी पुलिस अब माफिया के इशारों पर काम कर रही है, उन्होंने उनके सामने आत्मसमर्पण कर दिया है. डरो मत, हम उनसे लड़ेंगे.

बंगाल विधानसभा चुनाव में रुझानों की बात करें तो बीजेपी 293 सीटों में से 191 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जो 148 के बहुमत से कहीं ज्यादा है. जबकि टीएमसी 97 सीटों पर खिसक गई है. बीजेपी को 114 सीटों का फायदा होते दिख रहा है. जबकि टीएमसी को 115 सीटों का नुकसान होते दिख रहा है. बंगाल में 15 सालों से ममता बनर्जी की सरकार है और पहली बार बीजेपी बंगाल में सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है. 

ये भी पढ़ें - Election Results 2026 LIVE: बंगाल हुआ भगवा, तमिलनाडु में विजय का जलवा...केरल में बदली सत्ता, असम में फिर हिमंता

ममता बनर्जी भवानीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं और उनके खिलाफ बीजेपी के सीनियर नेता शुभेंदु अधिकारी मैदान में हैं. हालांकि ममता बनर्जी अभी शुभेंदु से आगे हैं. शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं. 

ममता बनर्जी ने कहा है कि ये बीजेपी का प्लान है, लिहाजा पोलिंग एजेंट, उम्मीदवार काउंटिंग सेंटर कतई न छोड़े. हमें आखिरी तक पूरी निगरानी रखनी है. बंगाल विधानसभा चुनाव की 293 सीटों के रुझान और लीड की बात करें तो चुनाव आयोग के ट्रेंड्स में भी बीजेपी काफी आगे दिख रही है. कोलकाता और उसके आसपास की सीटों पर भी बीजेपी ने बढ़त बना रखी है.

ये भी पढ़ें - बंगाल में भगवा लहर, ममता बनर्जी साफ; बीजेपी की जीत के 10 फैक्टर

बंगाल चुनाव के दोनों चरणों में रिकॉर्ड मतदान हुआ था. मुस्लिम वोटों के एकतरफा तौर पर टीएमसी की ओर झुकाव के बावजूद हिंदू वोटों का जबरदस्त ध्रुवीकरण देखने को मिल रहा है. इस कारण बीजेपी तृणमूल के गढ़ में भी जबरदस्त कामयाबी पाती दिख रही है. 

ये भी पढ़ें - हुमायूं कबीर, अजमल और ओवैसी... बंगाल से असम तक विधानसभा चुनाव में धूल चाट गए मुस्लिम महारथी
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com