विज्ञापन

CM शुभेंदु के सहायक चंद्रनाथ हत्याकांड की जांच CBI को, आज से ही संभालेगी केस

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या की जांच अब सीबीआई करेगी. बंगाल पुलिस ने खुद सीबीआई जांच की सिफारिश की थी.

CM शुभेंदु के सहायक चंद्रनाथ हत्याकांड की जांच CBI को, आज से ही संभालेगी केस
  • पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या की जांच अब सीबीआई करेगी
  • हत्या की जांच के लिए पहले बंगाल पुलिस ने सीबीआई जांच की सिफारिश की थी और केस सौंपा गया
  • उत्तर प्रदेश और बिहार से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जो इस मामले में शामिल हैं
क्या हमारी की समरी आपके लिए उपयोगी रही ?
हमें बताएं
नई दिल्‍ली:

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले की जांच सीबीआई अपने हाथ में लेगी. इससे पहले बंगाल पुलिस ने खुद इस मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश की थी. सीबीआई आज से पश्चिम बंगाल पुलिस से जांच का जिम्मा लेगी. चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में अभी तक कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. सीएम शुभेंदु अधिकारी के पीएम की पिछले दिनों सरेआम हत्‍या कर दी गई थी.  

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में तीन लोगों को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने सोमवार को बताया, उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में छह मई की रात हुई रथ की हत्या की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने रविवार को आरोपियों को हिरासत में लिया और बाद में गिरफ्तार कर लिया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांचकर्ताओं ने मामले में डिजिटल सबूतों और अंतरराज्यीय संबंधों पर नजर रखते हुए यह कार्रवाई की. 

CBI अब क्‍या करेगी?

राज्य सरकार की रिकमेंडेशन DoPT को मिल गई है. DoPT जिसके अंडर सीबीआई काम करती है, वो कुछ देर में केस दर्ज करने के लिए ऑर्डर जारी करेगा. ऑर्डर मिलने के बाद सीबीआई केस की FIR,केस डायरी और अन्य दस्तावेज पश्चिम बंगाल से पुलिस से लेगी. इसके बाद सीबीआई केस को री- रजिस्टर करेगी. फिर पकड़े गए आरोपियों की कस्टडी लेगी.

उत्‍तर प्रदेश से बिहार तक भेजी गई पुलिस टीमें
 

पुलिस ने बताया, "यह बड़ी सफलता है. जांच से संकेत मिला कि हमलावर पश्चिम बंगाल के बाहर के थे. तकनीकी निगरानी डिजिटल ट्रैकिंग और अन्य जानकारियों के आधार पर जांच दल के सदस्यों को उत्तर प्रदेश और बिहार भेजा गया. उन्होंने उत्तर प्रदेश से तीन लोगों को गिरफ्तार किया. उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर पश्चिम बंगाल लाया जाएगा." गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के बक्सर जिले के पंडियापट्टी का निवासी विशाल श्रीवास्तव शामिल है, जबकि दो अन्य आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. अधिकारी ने कहा कि जांचकर्ताओं को संदेह है कि इनमें से एक शार्पशूटर है.

ये भी पढ़ें :- हर मामले में 'मुख्यमंत्री की प्रेरणा' क्यों बोलते हो... शुभेंदु ने बंगाल में अधिकारियों की कस दी नकेल, ले रहे धड़ाधड़ फैसले

ये भी पढ़ें :- शुभेंदु PA मर्डर केस में गिरफ्तार बक्सर का विक्की मौर्य कौन? पिता बोले- मुंबई कमाने का बोलकर घर से निकला था

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com