- बंगाल की तीनों सीटों पर टीएमसी का कब्जा
- दो पर की जीत हासिल, एक पर आगे
- ममता बनर्जी बोलीं- BJP के अहंकार का नतीजा
West Bengal Bypoll Results: पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस तीनों सीटें जीत रही है. इनमें से दो सीटें तो ऐसी हैं, जिन पर टीएमसी पिछले 20 साल से जीत हासिल नहीं कर पा रही थी. इस पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा अपने अहंकार का नतीजा भुगत रही है. उन्होंने कहा, 'अहंकार की राजनीति नहीं चलेगी. लोगों ने भाजपा को ठुकरा दिया.' टीएमसी ने खड़गपुर सदर और कलियागंज सीट पर तीन दशक के बाद जीत हासिल की है. कलियागंज सीट पर टीएमसी के तपन देब ने जीत हासिल की है. तपन ने भाजपा के कमल चंद्र सरकार को 2 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है. वहीं करीमपुर सीट पर टीएमसी आगे बनी हुई है.
बता दें, पश्चिम बंगाल में विधानसभा की तीन सीटों पर 25 नवंबर को हुए उपचुनाव (Bengal Bypoll) की मतगणना गुरुवार को सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई. विधानसभा की तीन सीटों- खड़गपुर सदर, कालियागंज और करीमपुर के लिए हुए उपचुनाव में 18 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला होना है. इस चुनाव में पश्चिम बंगाल में करीब सात लाख से अधिक मतदाताओं में से 75.34 फीसदी ने वोट डाले थे. वहीं उत्तराखंड में करीब 50 हजार लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. पश्चिम बंगाल की करीमपुर, खड़गपुर सदर और कालीगंज और उत्तराखंड की पिथौरागढ़ विधानसभा सीट पर 25 नवंबर, सोमवार को मतदान हुआ था. पश्चिम बंगाल में चुनाव में त्रिकोणीय संघर्ष हुआ है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल का दावा, ममता बनर्जी ने उनसे कहा -'तू चीज बड़ी है मस्त मस्त'
कांग्रेस-माकपा, तृणमूल और बीजेपी के बीच कड़ा चुनावी संघर्ष देखने को मिला है. महुआ मोइत्रा के कृष्णानगर लोकसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद करीमपुर सीट खाली हो गई थी. खड़गपुर सदर के विधायक के भी इस साल लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद यह सीट रिक्त हुई थी जबकि कालियागंज के कांग्रेस विधायक प्रमथनाथ रे के निधन के बाद यहां उपचुनाव कराना जरूरी हो गया था. पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और माकपा तीन वर्षों के बाद इस उपचुनाव में एक साथ लड़ी हैं.
पश्चिम बंगाल में कैमरे के सामने बीजेपी उम्मीदवार को मारी लात, सामने आया पिटाई का Video
VIDEO: रवीश कुमार का प्राइम टाइम: कहां से आता उम्मीदवार को मारने का दुस्साहस?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं