विज्ञापन

ममता पर चाकू से हमला की कोशिश क्यों? केस दर्ज कर पुलिस कर रही आरोपी महिला से पूछताछ, चश्मदीदों से भी बात

टीएमसी की शिकायत के बाद आरोपी महिला पुलिस हिरासत में है. आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है. उसके व्यवहार के पीछे की वजह समझने की कोशिश हो रही है. घटना के वीडियो फुटेज की भी जांचे जा रहे हैं.

ममता पर चाकू से हमला की कोशिश क्यों? केस दर्ज कर पुलिस कर रही आरोपी महिला से पूछताछ, चश्मदीदों से भी बात
ममता बनर्जी की हमलावर से पूछताछ कर रही पुलिस.
फाइल फोटो
  • ममता बनर्जी पर चाकू से हमला करने की कोशिश करने वाली महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया है
  • तृणमूल कांग्रेस ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी महिला नशे में थी और गालियां दे रही थी
  • घटना कालीघाट इलाके में ममता बनर्जी के घर के पास हुई जब वे दुर्गा पूजा का उद्घाटन करने जा रही थीं
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कथित तौर पर हमले का आरोप टीएमसी ने लगाया है. तृणमूल कांग्रेस ने इसे लेकर पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है. उन्होंने दावा किया कि एक महिला ने चाकू से उन पर हमला करने की कोशिश की. उसे तुरंत ही पकड़ लिया गया. पार्टी ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि मंगलवार को कालीघाट इलाके में ममता अपने घर के पास दुर्गा पूजा का उद्घाटन करने जा रही थीं. इसी दौरान हाथ में चाकू लिए एक महिला ने धमकी भरे अंदाज में पूर्व सीएम के पास पहुंचने की कोशिश की.

PTI के मुताबिक, टीएमसी की शिकायत के बाद आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया गया, ये जानकारी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने को दी. वहीं पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है पुलिस उसके व्यवहार के पीछे की वजह समझने की कोशिश कर रही है. घटना के वीडियो फुटेज की भी जांचे जा रहे हैं. चश्मदीदों से भी बात की जाएगी.

टीमसी ने पुलिस से की शिकायत

पुलिस को दी शिकायत में AITC नेता डोला सेन ने कहा कि ये घटना मंगलवार शाम करीब 6 बजे हुई, जब बनर्जी अपने इलाके में मिलन संघ पूजा पंडाल गई हुई थीं. उन्होंने पुलिस को महिला का नाम भी बताया. साथ ही कहा कि वह इलाके में नशे की लत के लिए फेमस है. डोला सेन ने पुलिस को बताया कि महिला गालियां दे रही थी. नशे में धुत महिला ममता बनर्जी के पास हिंसक तरीके से पहुंचने की कोशिश कर रही थी. उसके पास चाकू भी था. उन्होंने आगे कहा किउसने खुद को ममता बनर्जी की भतीजी बताया और सड़क पर लेटकर हंगामा किया. वह ममता के पास जाने की कोशिश कर रही थी. उन्होंने कहा कि ये बहुत ही चिंता की बात है कि हथियार लिए हुए कोई भी व्यक्ति कथित तौर पर बनर्जी के घर तक पहुंच सकता है, जबकि उनके पास Z-प्लस कैटेगरी की सुरक्षा है. 

ममता पर हमले के पीछे साजिश की आशंका

उन्होंने घटना के पीछे किसी साजिश की आशंका जताते हुए पुलिस से अपील की कि वे शिकायत के साथ सौंपी गई तस्वीरों और वीडियो फुटेज की जांच करें और उचित कानूनी कार्रवाई करें. डोला सेन ने अधिकारियों से अपील की कि वे BNSS की धारा 173 के तहत इस मामले का संज्ञान लें. 

Add image caption here

Add image caption here

ममता की पार्टी AITC के एक और नेता साकेत गोखले ने एक्स पर  पोस्ट में आरोप लगाया कि एक नशेड़ी का ममता बनर्जी के घर पहुंचा और चाकू से उन पर हमला करने की कोशिश करना बहुत ही चौंकाने वाला है. उन्होंने आगे कहा कि बंगाल के हालात ऐसे हैं कि यहां Z+ सुरक्षा वाली और 3 बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं हैं. क्या यह BJP की कोई सोची-समझी साजिश थी क्योंकि दीदी उन्हें दिल्ली में खत्म में जुटी हैं. पार्टी की शिकायत पर क्या पुलिस कार्रवाई करेगी.

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढे़ं-ममता बनर्जी पर महिला ने की चाकू से हमले की कोशिश, TMC बोली- तीन बार की सीएम भी सुरक्षित नहीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Bangal, Mamata Banerjee, Mamata Banerjee Attack News, West Bengal Politics 2026, Kolkata Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com