विज्ञापन

काउंटिंग के दिन बदलेगा मौसम, बंगाल-असम से केरल तक आंधी के साथ होगी जोरदार बारिश; अलर्ट जारी

असम-बंगाल समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे सोमवार को आएंगे. इस दिन सभी पांचों राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट है.

काउंटिंग के दिन बदलेगा मौसम, बंगाल-असम से केरल तक आंधी के साथ होगी जोरदार बारिश; अलर्ट जारी
सांकेतिक तस्वीर.
IANS
  • साउथ बंगाल में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है
  • नॉर्थ बंगाल के अधिकांश इलाकों में सोमवार को तेज आंधी-तूफान की संभावना है
  • मौसम विभाग के अनुसार बंगाल में सात मई तक लगातार आंधी-तूफान और बारिश का दौर जारी रहेगा
नई दिल्ली:

पश्चिम बंगाल का राजनीतिक मौसम बदलता है या नहीं? इसका पता तो सोमवार को चल ही जाएगा. लेकिन यहां का मौसम जरूर बदल गया है. साउथ बंगाल के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. सोमवार को साउथ बंगाल के सभी जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

सिर्फ साउथ बंगाल ही नहीं, बल्कि नॉर्थ बंगाल का भी यही हाल है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को नॉर्थ बंगाल के ज्यादातर इलाकों में आंधी-तूफान आ सकता है. मालदा, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी में इसकी इंटेंसिटी कहीं ज्यादा हो सकती है.

यह भी पढ़ेंः फाल्टा में कुछ नया नहीं हुआ... राजनीतिक हिंसा और बंगाल के 'रोमांस' का इतिहास लंबा है

7 मई तक आंधी-बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, विंड पैटर्न और बंगाल की खाड़ी से नमी के जोरदार प्रवाह को देखते हुए 7 मई तक पूरे बंगाल में आंधी-तूफान और बारिश होने की संभावना है. 7 मई तक बंगाल के सभी जिलों में कई जगहों पर आंधी-तूफान और बारिश हो सकती है.

बंगाल में चुनाव के कारण सियासी पारा भले ही चढ़ा हुआ हो लेकिन आंधी-तूफान और बारिश के कारण तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है, जिससे गर्मी के इस मौसम में लोगों को काफी राहत मिली है. कोलकाता में 4 मई को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जो सामान्य से 5 डिग्री कम है.

Latest and Breaking News on NDTV

असम में भी कुछ ऐसा ही रहेगा मौसम

बंगाल के अलावा असम विधानसभा चुनाव के नतीजे भी आज ही आएंगे. असम में भी मौसम कुछ ऐसा ही रहने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, असम में पहले से ही कई इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है. 

मौसम विभाग के मुताबिक, असम में भी 4 मई को कई इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. 5 से 7 मई के दौरान असम में कई इलाकों में आंधी-तूफान के कारण बिजली गिरने के आसार भी हैं.

यह भी पढ़ेंः TMC का 'बांग्ला' बनाम BJP का 'हिंदुत्व': पश्चिम बंगाल में किसकी 'पहचान' जीतेगी?

तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में भी यही आसार

असम के अलावा तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में भी भारी बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग ने 2 से 8 मई के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 5 से 8 मई के बीच बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है और तमिलनाडु के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. हालांकि, तेज बारिश के बावजूद गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. मौसम विभाग का कहना है कि उमस भरी गर्मी से लोगों को जूझना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ेंः CPM का गढ़ रही फाल्टा सीट अब TMC का किला, जहांगीर ही नहीं ममता के भतीजे अभिषेक के लिए भी साख पर सवाल

लेखक के बारे में
img
प्रियंक द्विवेदी
चीफ सब एडिटर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IMD Weather, West Bengal Assembly Election, Assam Assembly Election, IMD Rain Alert, IMD Warning
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com