केंद्र सरकार ने देश के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा दिया है. बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में और पेंशनर्स के लिए महंगाई राहत में बढ़ोतरी को मंजूरी दी है.
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट मीटिंग के फैसले के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) में 3% की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है. यानी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता अब 60 फीसदी से बढ़कर 63 फीसदी हो जाएगा. DA और DR में बढ़ोतरी के इस फैसले से केंद्र सरकार के खजाने पर सालाना 10,016 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च बढ़ेगा.
बता दें कि केंद्र सरकार कर्मचारियों के जीवन-यापन पर बढ़ती महंगाई के असर को कम करने के लिए साल में दो बार (आमतौर पर जनवरी और जुलाई में) महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की दरों में संशोधन करती है. इस बार जुलाई 2026 के साइकल में डीए में 3% बढ़ोतरी की गई है, जिससे कर्मचारियों का कुल महंगाई भत्ता 60% से बढ़कर अब 63% तक पहुंच गया है.
1 जुलाई से ही DA हाइक लागू
केंद्रीय कर्मचारियों का डीए हाइक 1 जुलाई 2026 से ही लागू होगा. है. महंगाई भत्ते में ये बढ़ोतरी जुलाई से ही लागू होगी. यानी कर्मचारियों को नेक्स्ट सैलरी में एरियर भी जोड़ कर दिया जाएगा. बता दें कि ऑल इंडिया CPI-IW के आंकड़ों और तय फॉर्मूले के आधार पर दर तय होने के बाद प्रस्ताव को सक्षम प्राधिकारी के सामने रखा जाता है और डीए हाइक तय किया जाता है.

कॉन्फेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉइज एंड वर्कर्स (COCGEW) ने पिछले दिनों मांग की है कि DA/DR में संशोधन का फैसला बिना देरी के किया जाए. इससे संशोधित दर 1 जुलाई 2026 से लागू की जा सकेगी और उस तारीख से बनने वाले बकाया एरियर का भुगतान भी किया जा सकेगा.
देश में अभी 7वां केंद्रीय वेतन आयोग (7th Pay Commission) लागू है और इसके नियमों के मुताबिक, 1 जुलाई 2026 से लागू होने वाले DA का निर्धारण पिछले 12 महीनों (जुलाई 2025 से जून 2026) के औसत AICPI-IW सूचकांक के आधार पर किया जाता है.

केंद्र सरकार के कर्मियों के लिए तय फॉर्मूले के आधार पर ये करीब 63.82% बन रहा था, इसलिए DA-DR से 3% बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही थी. अब डीए में 3 फीसदी बढ़ोतरी के ऐलान के बाद लाखों कर्मचारियों को त्यौहारी सीजन में राहत मिली है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं