विज्ञापन
This Article is From Jun 12, 2020

पश्चिम बंगाल : बच्चों को 'U' से 'Ugly' सिखा रही थीं टीचर, दो महिला शिक्षक सस्पेंड

पश्चिम बंगाल सरकार ने पूर्वी वर्धमान जिले में दो शिक्षिकाओं को प्री-प्राइमरी के छात्रों को अंग्रेजी वर्णमाला की पुस्तक में सांवले रंग के लोगों के लिए अपमानजनक हिस्से को पढ़ाने के आरोप में निलंबित कर दिया.

Also Read in
पश्चिम बंगाल : बच्चों को 'U' से 'Ugly' सिखा रही थीं टीचर, दो महिला शिक्षक सस्पेंड
दोनों शिक्षिकाओं को निलंबित कर दिया गया है. (सांकेतिक तस्वीर)
  • बच्चों को पढ़ा रही थीं U से Ugly
  • स्कूल ने स्वयं शामिल की यह किताब
  • शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने दिया बयान
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल सरकार ने पूर्वी वर्धमान जिले में दो शिक्षिकाओं को प्री-प्राइमरी के छात्रों को अंग्रेजी वर्णमाला की पुस्तक में सांवले रंग के लोगों के लिए अपमानजनक हिस्से को पढ़ाने के आरोप में निलंबित कर दिया. संबंधित अक्षर से जुड़े शब्दों और छवियों को छात्रों को समझाने के लिए इस पुस्तक में ‘यू' अक्षर से ‘अगली' (बदसूरत) शब्द लिखा हुआ है. अक्षर के बगल में छपा चित्र सांवले रंग के एक लड़के का है.

शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने यहां संवाददाताओं से बृहस्पतिवार को कहा, “यह पुस्तक शिक्षा विभाग द्वारा निर्दिष्ट पाठ्यपुस्तकों का हिस्सा नहीं है. स्कूल ने स्वयं यह किताब शामिल की है. छात्रों के मन में पूर्वाग्रह स्थापित करने वाले किसी भी कृत्य को हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे.”

सूत्रों ने बताया कि लॉकडाउन के चलते भले ही स्कूल अब बंद हों, लेकिन यह मामला उस वक्त सामने आया जब स्कूल के एक छात्र के पिता उसे इस किताब से घर पर पढ़ा रहे थे. उन्होंने अन्य अभिभावकों को सूचित किया और फिर शिक्षा विभाग को इससे अवगत कराया गया.

VIDEO: बंगाल के साथ मेरा गहरा निजी संबंध है : दीया मिर्जा

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Bengal, Teachers Suspend, Bengal Alphabet Book, West Bengal News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com