विज्ञापन

गोरखपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, करंट लगने से तीन की मौत, 10 से ज्यादा झुलसे

गोरखपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया. ट्रॉली में लगी रॉड हाईटेंशन लाइन से टकरा गई, जिससे करंट फैल गया. 

गोरखपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, करंट लगने से तीन की मौत, 10 से ज्यादा झुलसे
गोरखपुर में बड़ा हादसा हो गया.

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बुधवार शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया. गुलरिहा थाना क्षेत्र के अयोध्या प्रसाद चौहान टोला के पास प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगी लंबी रॉड ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन से टकरा गई.

रॉड के हाईटेंशन लाइन से संपर्क में आते ही ट्रॉली में करंट दौड़ गया. उस समय ट्रॉली पर कई लोग सवार थे. अचानक करंट फैलने से लोग उसकी चपेट में आ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई. हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी फैल गई.

10 से अधिक लोग झुलसे

घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 10 से अधिक लोग झुलस गए. सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है. कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई. अधिकारियों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया तथा घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल प्रशासन की ओर से मृतकों और घायलों को लेकर आधिकारिक विस्तृत जानकारी जारी नहीं की गई है.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा हाईटेंशन लाइन से रॉड के टकराने के कारण हुआ. प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है. त्योहार के माहौल में हुए इस हादसे से इलाके में शोक का माहौल है.

खबर अपडेट हो रही है

यह भी पढ़ें-

पंजाब: झोटा हत्याकांड में CBI जांच शुरू होते ही बड़ा एक्शन, DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड

10 लाख की कार से 10 हजार की बकरी चुराई... बिहार के पूर्णिया का ये वीडियो जमकर हो रहा है वायरल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gorakhpur Incident, High-tension Power Lines, Utta Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com