- ईरान युद्ध के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में ऑल पार्टी मीटिंग आयोजित की गई
- सरकार ने विपक्ष को आश्वासन दिया कि देश में तेल और गैस की कोई कमी नहीं है और LPG उत्पादन में वृद्धि हुई है
- होर्मुज स्ट्रेट से आने वाले 4 भारतीय जहाज पहले ही सुरक्षित भारत पहुंच चुके हैं और कुछ और जहाज आ रहे हैं
ईरान युद्ध के बीच बुधवार को ऑल पार्टी मीटिंग हुई. इस मीटिंग की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की. इस मीटिंग में गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश सचिव विक्रम मिस्री मौजूद रहे. इस दौरान सरकार ने विपक्षी पार्टियों को बताया कि देश में तेल-गैस की कोई कमी नहीं है और इसे लेकर घबराने जैसा कुछ नहीं है.
बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि ज्यादातर सदस्य होर्मुज स्ट्रेट से आने वाले तेल-गैस के बारे में जानना चाहते थे. उन्होंने बताया कि सभी इस बात से संतुष्ट थे कि 4 भारतीय जहाज पहले ही आ चुके हैं. विपक्षी सदस्य सरकार की कोशिशों से संतुष्ट थे.
यह भी पढ़ेंः 'हम पाकिस्तान की तरह दलाल देश नहीं', ईरान-US के बीच PAK की मध्यस्थता के सवाल पर बोले जयशंकर
विपक्ष के सवाल और सरकार के जवाब
- विपक्ष का सवाल: होर्मुज स्ट्रेट से आने वाले तेल-गैस की सप्लाई को लेकर विपक्ष ने सवाल किया.
- सरकार का जवाब: सरकार ने बताया कि देश में तेल-गैस की कोई कमी नहीं है. LPG का घरेलू उत्पादन भी 60% तक बढ़ गया है.
- विपक्ष का सवाल: होर्मुज स्ट्रेट में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर जानकारी मांगी.
- सरकार का जवाब: सरकार ने बताया कि होर्मुज स्ट्रेट से 4 जहाज आ चुके हैं. अभी कुछ और जहाज आने वाले हैं.
- विपक्ष का सवाल: खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों की चिंता को लेकर सवाल पूछा.
- सरकार का जवाब: सरकार ने कहा कि हमारे दूतावास लगातार काम कर रहे हैं और अब तक 4.25 लाख भारतीयों को सुरक्षित लाया जा चुका है.
यह भी पढ़ेंः अपनी हार को समझौता मत कहो... ट्रंप के 'शांति दावे' की ईरान ने निकाली हवा, क्या लंबा खिचेगा युद्ध?
मीटिंग में क्या-क्या हुआ?
इस मीटिंग में टीएमसी को छोड़कर बाकी सभी पार्टियों के सांसद शामिल हुए. मीटिंग लगभग दो घंटे तक चली. बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि विपक्ष के जो भी सवाल थे और जितने भी भ्रम थे, उन सभी को सरकार ने पूरी तरह से साफ कर दिया है.
#WATCH | Delhi: On the all-party meeting, Union Parliamentary Affairs Minister Kiren Rijiju says, "... Everyone attended and participated well. All party leaders shared information and expressed their concerns on behalf of their respective parties. Opposition members asked many… pic.twitter.com/QANtEgoTJJ
— ANI (@ANI) March 25, 2026
उन्होंने बताया कि कई सदस्य होर्मुज के रास्ते गैस और पेट्रोलियम की आपूर्ति से जुड़ी जानकारी जानना चाहते थे और वे सभी इस बात से संतुष्ट थे कि भारत ने पहले ही 4 जहाज सुरक्षित कर लिए हैं.
रिजिजू ने कहा कि सरकार ने विपक्ष के सभी सवालों के जवाब दिए. उन्होंने कहा कि बैठक के आखिर में विपक्ष के सभी साथियों ने कहा कि संकट की इस घड़ी में, सरकार जो भी फैसला लेगी, मौजूदा हालात के हिसाब से जो भी कदम उठाएगी, सभी उसका एकजुट होकर समर्थन करेंगे.
यह भी पढ़ेंः 'शांतिदूत' बनने चले पाकिस्तान को ईरान ने दिखाया ठेंगा! कराची जा रहे जहाज को होर्मुज से लौटा दिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं