देश की राजधानी नई दिल्ली सहित उत्तर भारत के अधिकांश हिस्से बुधवार को भी लू की चपेट में रहे. राजस्थान के श्रीगंगानगर में तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार (7 जुलाई) का दिन जुलाई महीने में तीसरा लू वाला दिन रहा. सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री अधिक 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
दिल्ली एक जुलाई (43.1 डिग्री सेल्सियस) और दो जुलाई (41.3 डिग्री सेल्सियस) को भी लू की चपेट में रही थी. IMD के मुताबिक, आज (बृहस्पतिवार, 8 जुलाई) भी शहर के कुछ क्षेत्रों में लू चलने की संभावना है. मैदानी इलाकों के लिए लू की स्थिति तब घोषित की जाती है जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री अधिक हो.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
IMD ने पहले कहा था कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 10 जुलाई के आसपास दिल्ली पहुंच जाएगा, जिससे यह 15 वर्षों में सबसे अधिक विलंबित होगा लेकिन इसमें और देरी होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक अब अगले हफ्ते तक मानसून दिल्ली पहुंच सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक अभी दक्षिणी पश्चिमी मानसून 26 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 70 डिग्री पूर्वी देशांतर यानी बाड़मेर, भीलवाड़ा, धौलपुर, अलीगढ़, मेरठ, अंबाला और अमृतसर के ऊपर से गुजर रही है लेकिन उसकी गति धीमी है.
उत्तर भारत में लू का असर कम, दिल्ली वासियों को बरिश ने कुछ राहत दी
मौसम विभाग की ताजा बुलेटिन में कहा गया है कि 10 जुलाई तक मानसून का असर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली तक दिखने लगेगा. तब मौसम सुहाना होगा और हवा तेज गति से चलने लगेगी. IMD के मुताबिक इसके बाग बारिश की संभावना हो सकती है.
आम तौर पर मानसून 27 जून तक दिल्ली पहुंच जाता है और 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेता है. पिछले साल मॉनसून 25 जून को दिल्ली पहुंचा था और 29 जून तक पूरे देश में पहुंच गया था.
आईएमडी ने अगले 48 घंटों में जयपुर, भरतपुर जिलों और बीकानेर संभाग में लू की चेतावनी जारी की है. हालांकि 10 जुलाई से मानसून के कारण तापमान में तीन-चार डिग्री की गिरावट आने की संभावना है. 10-11 जुलाई को उदयपुर, कोटा संभाग के जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. मानसून 11 से 13 जुलाई के बीच बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर और चुरू जिलों में दस्तक देगा.
मौसम विभाग के अनुसार 11 से 15 जुलाई के दौरान ज्यादातर जगहों पर बारिश की संभावना है. 12-13 जुलाई के दौरान जोधपुर संभाग के जिलों में भी मानसून पहुंचने की संभावना है.
हरियाणा और पंजाब में बुधवार को भी लू की स्थिति बनी रही, गुरुग्राम में तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस रहा. पंजाब में, पटियाला में अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अमृतसर में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लुधियाना का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं