देशभर के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड और कोहरे (Fog) का कहर बदस्तूर जारी है. पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर घने कोहरे से लेकर बेहद घना कोहरा दर्ज किया गया. इसके अलावा, कुछ राज्यों में हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहा. भारत मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने शनिवार सुबह यह जानकारी दी. कोहरे के कारण ट्रेनों की आवाजाही पर भी असर हुआ है. दिल्ली में गलन वाली ठंड बरकरार है.
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश, झारखंड और ओडिशा के भीतरी इलाकों में अलग-अलग जगह पर हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिल रहा है. कोहरे के कारण दृश्यता (Visibility) भी कम हुई है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Fog observed at 0530 IST of 30.01.2021:
— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 30, 2021
Dense to very dense fog reported at isolated pockets of Punjab, Uttar Pradesh, Bihar and Sub-Himalayan West Bengal & Sikkim.
Shallow to Moderate fog observed at isolated pockets over northwest Madhya Pradesh, Jharkhand and interior Odisha. pic.twitter.com/IzmjwKFzTd
आईएमडी ने ट्वीट किया, "उत्तर प्रदेश के बरेली और लखनऊ में सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर दृश्यता 25 मीटर रही. अमृतसर, बहराइच, पूर्णिंया और गया में 50 मीटर दृश्यता दर्ज की गई. वहीं झांसी में दृश्यता 200 मीटर रही.
कोहरे और कम दृश्यता का असर ट्रेनों की रफ्तार भी पड़ रहा है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, नॉर्दर्न रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि कम दृश्यता और अन्य परिचालन कारणों की वजह से 30 जनवरी को 10 ट्रेनें देरी से चल रही हैं.
(एएनआई के इनपुट के साथ)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं