विज्ञापन

कल का मौसम: कहीं आसमान से बरसेगी आग, तो कहीं आंधी-तूफान का बवंडर, IMD का अलर्ट

Kal Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों के लिए मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है, जानिए कल कहां कैसा मौसम रहेगा.

कल का मौसम: कहीं आसमान से बरसेगी आग, तो कहीं आंधी-तूफान का बवंडर, IMD का अलर्ट
  • दिल्ली-NCR और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कल से तेज धूप और साफ आसमान के कारण अधिकतम तापमान बढ़ेगा, बारिश थमेगी
  • राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर और नागौर जिलों में धूल भरी आंधी और भारी बारिश का रेड अलर्ट
  • जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश के आसार
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

राजधानी दिल्ली समेत देशभर के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. कहीं तेज धूप और भीषण गर्मी से बुरा हाल है, तो वहीं कुछ जगहों पर मौसम फिरकी ले रहा है और बारिश हो रही है. इस बीच मौसम विभाग ने देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए भीषण लू और बारिश का अलर्ट जारी किया है. एक तरफ जहां उत्तर और मध्य भारत भीषण गर्मी से तप रहा है, वहीं दूसरी तरफ कुछ राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. IMD की मानें तो दिल्ली-NCR और पश्चिमी यूपी के लोगों को कल से तेज धूप का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि यहां आसमान पूरी तरह साफ रहेगा. दूसरी ओर, मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि एक फ्रेश वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर-पश्चिम भारत में दस्तक दे रहा है, जिससे पहाड़ी राज्यों में मौसम बदलेगा. इसके अलावा राजस्थान में कल धूल भरी आंधी और लू चलने की आशंका है, जबकि उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में चक्रवाती हवाओं के कारण गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं. जानिए कहां कैसा मौसम रहेगा.

दिल्ली-NCR में थमेगा बारिश का सिलसिला, सूरज दिखाएगा तेवर

मौसम विभाग के अनुसार, कल से दिल्ली नोएडा और एनसीआर के अन्य इलाकों में मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा. पिछले दिनों हुई हल्की बारिश और धूल भरी आंधी का दौर अब थम चुका है. IMD के मुताबिक, कल नोएडा और दिल्ली में अधिकतम तापमान 38°C से 45°C तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 27°C रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने कल दिल्ली-एनसीआर में कोई गंभीर अलर्ट या चेतावनी जारी नहीं की गई है.

Latest and Breaking News on NDTV

राजस्थान में आंधी-तूफान का रेड अलर्ट

राजस्थान में मौसम फिर करवट लेने वाला है. भीषण गर्मी झेल रहे राजस्थान के कुछ हिस्सों में कल भीषण गर्मी और लू की स्थिति बनी रहेगी. इसके साथ ही रात का तापमान भी सामान्य से ज्यादा रहने के आसार हैं. मौसम विभाग ने कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की भी अलर्ट जारी किया है. IMD के अनुसार राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर और नागौर जिले में 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है.

पहाड़ी राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने कल यानी 15 मई से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाले नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है.अगले दो दिनों में पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी.

Latest and Breaking News on NDTV

यूपी समेत इन राज्यों में भी बारिश के आसार

इसके साथ ही मौसम विभाग ने यूपी-बिहार समेत पूर्वी और मध्य भारत के इलाकों में भी बारिश की संभावना जताई है. IMD का कहना है कि उत्तर-पश्चिम यूपी से लेकर पूर्वी यूपी के ऊपर निचले वायुमंडल में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. इसके असर से पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में कल 40 से 50 किमी/घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और वज्रपात होने की संभावना है.

इन राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार कई राज्यों में आंधी बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है.

  • राजस्थान: चुरू, जैसलमेर जिले
  • केरल: एर्नाकुलम, कन्नूर, कोट्टायम, कोझिकोड, पलक्कड़
  • झारखंड: रांची, बोकारो, खूंटी, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, सिमडेगा
  • तमिलनाडु: तेनकासी, थेनी, विरुधुनगर
  • जम्मू-कश्मीर: डोडा, रामबन, रियासी, उधमपुर
  • मध्य प्रदेश: अशोकनगर
  • पंजाब: तरनतारन
  • त्रिपुरा: दक्षिण त्रिपुरा
  • आंध्र प्रदेश: अल्लूरी सीथाराम राजू

यह भी पढ़ें:  Monsoon Alert: समय से 5 दिन पहले इस तारीख को आएगा मॉनसून, बेमौसम बारिश के बीच मौसम विभाग ने दी एक और गुड न्यूज

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com