विज्ञापन

हाय गर्मी! बाड़मेर देश का सबसे गर्म शहर, पारा 47 डिग्री पार, लिस्ट में MP-राजस्थान और महाराष्ट्र के ये शहर भी

Heatwave Alert IMD: राजस्थान,महाराष्ट्र समेत कई प्रदेशों के इलाके ऐसे हैं जो किसी भट्ठी की तरह धधक रहे हैं. सबसे ज्यादा गर्म राजस्थान का बाड़मेर रिपोर्ट हो रहा है.

हाय गर्मी! बाड़मेर देश का सबसे गर्म शहर, पारा 47 डिग्री पार, लिस्ट में MP-राजस्थान और महाराष्ट्र के ये शहर भी
temperature today
  • मई के शुरुआती दिनों में बारिश-आंधी से मिली राहत के बाद अब तेज धूप और बढ़ता तापमान फिर से परेशान कर रहा है
  • राजस्थान के बीकानेर और बारमेर सहित कई शहरों में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है
  • सोमवार को बारमेर में अधिकतम तापमान 47 डिग्री तक पहुंच गया जो लगातार सबसे अधिक रहा है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

Hottest Cites In India: मई के शुरुआती दिनों में बारिश-आंधी के चले दौर ने दिल्ली-यूपी सहित कई राज्यों को राहत पहुंचाई थी. अब बारिश थम गई है और दिन में तेज धूप और बढ़ता तापमान लोगों को फिर परेशान करने लगा है. मौसम विभाग ने अगले तीन दिन आंधी-बारिश के साथ गरज-चमक का येलो अलर्ट जारी कर रखा है पर राजस्थान,महाराष्ट्र समेत कई प्रदेशों के इलाके ऐसे हैं जो किसी भट्ठी की तरह धधक रहे हैं. सबसे ज्यादा गर्म राजस्थान का बाड़मेर रिपोर्ट हो रहा है. 11 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान का बीकानेर सबसे गर्म है. बाड़मेर भी संयुक्त रूप से पहले स्थान पर है. यहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री को पार कर गया है. टॉप-10 सबसे गर्म शहरों में राजस्थान,महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के इलाके शामिल हैं. 

अभी कहां-कितना तापमान(11 बजे तक) 

शहर      अधिकतम तापमान
बारमेर (राजस्थान)41 डिग्री
बीकानेर(राजस्थान)  41 डिग्री
भुसावल(महाराष्ट्र) 41 डिग्री
जलगांव (महाराष्ट्र)   41 डिग्री
बुरहानपुर (मध्य प्रदेश) 41 डिग्री
बरां(राजस्थान)                   40 डिग्री 
श्री गंगानगर(राजस्थान)40 डिग्री 
टोंक(राजस्थान)40 डिग्री 
खरगोन(मध्य प्रदेश)40 डिग्री 
मंदसौर(मध्य प्रदेश)40 डिग्री 
भीलवाड़ा (राजस्थान)40 डिग्री 
कोटा(राजस्थान) 40 डिग्री 

आज कहां कितना तापमान रहेगा?
 

शहर अधिकतम तापमान
बाड़मेर(राजस्थान)47 डिग्री 
 
बीकानेर (राजस्थान)47 डिग्री 
 
जैसलमेर (राजस्थान) 45 डिग्री
 
फलोदी  (राजस्थान)   45 डिग्री
 
अकोला सिटी (महाराष्ट्र)44 डिग्री
 
बुरहानपुर (मध्य प्रदेश45 डिग्री
औरंगाबाद(महाराष्ट्र)44 डिग्री
 
खरगोन(मध्य प्रदेश) 43 डिग्री
 
अमरावती (महाराष्ट्र)   43 डिग्री
 
मंदसौर(मध्य प्रदेश) 43 डिग्री
 

महाराष्ट्र में गर्मी का कहर, 6 की मौत 

राज्य में अब तक हीटस्ट्रोक के कुल 175 मरीज सामने आ चुके हैं.प्रशासन ने नागरिकों को दोपहर के समय बाहर न निकलने और सतर्क रहने की चेतावनी दी है.गर्मी की तीव्रता के कारण अब तक राज्य में 6 लोगों की जान जा चुकी है.
* अहिल्यानगर: 2 मौतें
* लातूर: 2 मौतें
* सोलापुर: 1 मौत
* अकोला: 1 मौत

Latest and Breaking News on NDTV

सर्वाधिक प्रभावित जिले: लू की चपेट में आने वाले मरीजों की सबसे ज्यादा संख्या इन जिलों में दर्ज की गई है.
* नंदुरबार: 22 मरीज
* छत्रपति संभाजीनगर: 20 मरीज
* नासिक: 19 मरीज
* अमरावती: 15 मरीज
* बुलढाणा: 14 मरीज

Latest and Breaking News on NDTV

गर्मी से धधक रहे ये शहर 

सोमवार को भारत मौसम विभाग ने चेतवानी जारी करते हुए खुलसा किया कि देश के 38 शहरों में पारा 42°C के पार पहुंचा गया है. रविवार को देश के 29 शहरों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचा था. सबसे अधिक अधिकतम तापमान लगातार दूसरे दिन राजस्थान के बारमेर में दर्ज किया गया जहां पारा बढ़कर 47.3°C तक पहुंच गया था. भारत मौसम विभाग की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, 46.8°C अधिकतम तापमान के साथ राजस्थान का ही फलोदी शहर दूसरा सबसे गर्म शहर रहा, जबकि जैसलमेर 46.5°C के साथ तीसरा सबसे गर्म शहर रहा था. रविवार को 16 शहरों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया.
 

यह भी पढ़ें- कहीं बारिश का अलर्ट तो कहीं गर्मी लेगी इम्तिहान, देश के 16 शहर भट्ठी की तरह तप रहे, कहां-कितना तापमान? देखिए

यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश के अलर्ट के बीच भट्ठी की तरह तप रहे देश के 29 शहर, 47 डिग्री पहुंच गया पारा, कहां-कितना तापमान? देखिए
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com