CBSE Board 12th Result : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 12वीं कक्षा के 18 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार अब समाप्त होने वाला है. बोर्ड आज किसी भी समय आधिकारिक तौर पर रिजल्ट की घोषणा कर सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं पिछले साल 5 सालों का पास प्रतिशत और रिजल्ट डिक्लेयर ट्रेंड.
CBSE Board 12th Result : कैसा रहा है पिछले 6 सालों का पासिंग प्रतिशत
- 2025 – 88.39%
- 2024 – 87.98%
- 2023 – 87.33%
- 2022 – 92.71%
- 2021 – 99.37%
- 2020 – 88.78% रहा है
रिजल्ट जारी होने का पिछले 5 साल का ट्रेंड
- बोर्ड ने 2025 में 13 मई को
- 2024 में 13 मई को
- 2023 में 12 मई को नतीजे घोषित किए थे.
- 2022 में परीक्षा दो टर्म में हुई थी, अंतिम परिणाम (टर्म 2) 22 जुलाई 2022 को जारी किया गया था
- जबकि 2021 में कोरोना के कारण मूल्यांकन प्रक्रिया में देरी के कारण रिजल्ट 30 जुलाई 2021 को आया था.
- इस ट्रेंड को देखें तो, 2026 का रिजल्ट मई का दूसरे हफ़्ते में जारी हो सकता है.
CBSE Class 12 Result 2026 Time: कितने बजे जारी हो सकता है रिजल्ट?
पिछले तीन सालों के ट्रेंड को देखें तो रिजल्ट 12:00 बजे से 2:00 बजे के बीच जारी किया जाता है. सीबीएसई ने 10वीं का रिजल्ट ठीक शाम 4 बजे जारी किया था. ऐसे में 12वीं के रिजल्ट को लेकर भी छात्रों को यही उम्मीद है.
CBSE Class 12th की टॉपर्स की लिस्ट नहीं होगी जारी
आपको बता दें कि हर बार की तरह इस बार भी सीबीएसई टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं की जाएगी. बोर्ड सिर्फ रीजन वाइज रिजल्ट जारी करता है और ये नहीं बताता है कि किन छात्रों ने टॉप किया है. टॉपर्स की लिस्ट स्कूल जारी करते हैं. पिछले बार की तरह इस बार भी 100 फीसदी अंक लाने वाले छात्रों की संख्या ज्यादा हो सकती है.
यह भी पढ़ें- CBSE 12th Result 2026 Date LIVE Updates: कुछ ही देर में जारी होने वाला है CBSE 12वीं का रिजल्ट? ऐसे करें चेक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं