दिल्ली और उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को तेज हवाएं चलने से मौसम में अचानक बदलाव हुआ और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, जबकि बिहार में आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि से पिछले 24 घंटों में 61 लोगों की मौत हो गई. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, झारखंड, बिहार और तटीय तमिलनाडु में रात के समय हल्की से मध्यम वर्षा, मध्यम से तीव्र तूफान, तेज हवाएं, बिजली गिरने की संभावना है.
आकाशीय बिजली गिरने से 61 की मौत
बिहार में ओलावृष्टि और बारिश से जुड़ी घटनाओं में 39 लोगों की मौत हो गई, जबकि आकाशीय बिजली गिरने से 22 लोगों की जान चली गई. इन घटनाओं में सबसे अधिक 23 लोगों की मौत नालंदा जिले में हुई. इसके बाद भोजपुर (छह), सीवान, गया, पटना और शेखपुरा (चार-चार), जमुई (तीन) और जहानाबाद (दो) हैं. गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, अरवल, दरभंगा, बेगूसराय, सहरसा, कटिहार, लखीसराय, नवादा और भागलपुर जिलों में एक-एक मौत हुई.
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
दिल्ली-नोएडा में तेज आंधी का असर, चलती कार पर गिरा बोर्ड, कहीं गिरे पेड़
दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के लिए 'ऑरेंज अलर्ट'
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बृहस्पतिवार के अधिकतम तापमान से 3.8 डिग्री कम है. राजधानी में शुक्रवार शाम धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चलीं और मौसम विभाग ने आने वाले समय में प्रतिकूल मौसम की चेतावनी दी और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के लिए ‘‘ऑरेंज अलर्ट'' जारी किया.
15 फ्लाइट्स डायवर्ट
दिल्ली में खराब मौसम की वजह से शुक्रवार शाम इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 15 से ज्यादा उड़ानों का मार्ग बदल दिया गया. हवाई अड्डे के संचालक दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डीआईएएल) ने शाम 7:15 बजे ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘दिल्ली में खराब मौसम की वजह से दिल्ली हवाई अड्डे पर कुछ उड़ानें प्रभावित हुई हैं. यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे उड़ानों के बारे में ताजा जानकारी के लिए अपनी-अपनी एयरलाइन से संपर्क करें.''
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली में शनिवार को गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है. उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों मे शुक्रवार शाम को तेज हवाएं चलीं और हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. मौसम के मिजाज में अचानक आए बदलाव से राज्य भर में चिलचिलाती गर्मी से लोगों को राहत मिली और दिन के अधिकतम तापमान में औसतन लगभग पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी.
चमोली के नंदप्रयाग क्षेत्र में भारी बारिश
उत्तराखंड में चमोली जिले के नंदप्रयाग क्षेत्र में भारी बारिश हुई, जिसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग के पुनर्निर्माण से निकला मलबा कई दुकानों और होटल में भर गया. आईएमडी ने लोगों को घरों के अंदर रहने, खिड़कियां और दरवाजे बंद रखने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है.
हिमाचल में हल्की से मध्यम बारिश
हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई. ऊंचाई वाले आदिवासी इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई. स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि शिमला, सुंदरनगर, कांगड़ा में आंधी आई जबकि धर्मशाला में लू की स्थिति बनी रही. मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर के अलग-अलग स्थानों पर 12 अप्रैल को आकाशीय बिजली गिरने के साथ आंधी-तूफान की आशंका संभावना जताते हुए चेतावनी जारी की है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं