विज्ञापन

कल का मौसम: दिल्ली-यूपी में येलो अलर्ट, बिहार-बंगाल से केरल तक भारी बारिश, 19 राज्यों में IMD की चेतावनी

कल का मौसम, 5 अगस्त 2026: मौसम विभाग ने 5 अगस्त के लिए दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और महाराष्ट्र समेत 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

कल का मौसम: दिल्ली-यूपी में येलो अलर्ट, बिहार-बंगाल से केरल तक भारी बारिश, 19 राज्यों में IMD की चेतावनी
कल का मौसम कैसा रहेगा 5 अगस्त
IANS

Kal Ka Mausam, 5 August 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है. उत्तर भारत में मॉनसून फिर से जोर पकड़ रहा है और बारिश हो रही है. वहीं दक्षिण भारत और पूर्वी राज्यों में बाढ़ जैसे हालात हैं. इधर दिल्ली, यूपी, राजस्थान जैसे राज्यों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने कल यानी 5 अगस्त के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. आईएमडी का कहना है कि कल देश के 19 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान हैं. इसमें दिल्ली, यूपी, बिहार, हिमाचल प्रदेश, बंगाल, ओडिशा और महाराष्ट्र समेत कई राज्य शामिल हैं. जानिए कल कहां कैसा मौसम रहेगा.

दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया है. दिनभर घने बादल छाये रहे. कई जगहों पर बारिश भी हो रही है. इस बीच मौसम विभाग ने कल भी बारिश का अलर्ट जारी किया है. कल भी मौसम सुहावना बना रहेगा. इस दिन अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. पूरे दिन आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है.

यूपी के कई जिलों में भारी बारिश

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी कल भारी बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार कल पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. इन इलाकों में 6 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 6 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना है.

बिहार में भी बारिश का अलर्ट

वहीं बिहार के कई जिलों में भारी बारिश जारी है. मौसम विभाग के अनुसार बिहार के कुछ जिलों में कल भी व्यापक बारिश होगी. कल कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश का अलर्ट है.

केरल के 8 जिलों में ‘रेड अलर्ट'

केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने केरल के 8 राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने राज्य के पत्तनमथिट्ठा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्णाकुलम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा, मौसम विभाग ने चार जिलों अलप्पुझा, त्रिशूर, पलक्कड़ और मलप्पुरम में ‘ऑरेंज अलर्ट' तथा अन्य दो जिलों तिरुवनंतपुरम और कोल्लम में ‘येलो अलर्ट' जारी किया है.

हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में बारिश

हरियाणा और पंजाब के कई इलाकों में बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस भरे मौसम से राहत मिली. मौसम विभाग के अनुसार कल भी दोनों राज्यों में बारिश होगी. वहीं चंडीगढ़ में भी बारिश की संभावना है.

इन राज्यों में भी कल बारिश का अलर्ट

  • बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश: असम और मेघालय में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.
  • भारी से बहुत भारी बारिश: बिहार, सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, कोंकण और गोवा में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है.
  • भारी बारिश: पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, तटीय कर्नाटक और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की संभावना है.

यह भी पढ़ें:  दिल्ली-यूपी में आज से 5 दिन बारिश, अंबाला और पटियाला में भारी बारिश का रेड अलर्ट, जानें आज का मौसम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kal Ka Mausam, Kal Ka Mausam Kaisa Rahega, Kal Ka Mausam Kaisa Rhega, Kal Ka Mausam In Hindi, Weather Tomorrow
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com