विज्ञापन

यूपी में चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा दांव, महिलाओं के बैंक खाते में सीधे 20-20 हजार भेजने की तैयारी

यूपी सरकार 20-20 हजार रुपये सीधे महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर करने की योजना बना रही है. इसके लिए विधानमंडल के आगामी शीतकालीन सत्र में बजट प्रावधान किया जा सकता है.

यूपी में चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा दांव, महिलाओं के बैंक खाते में सीधे 20-20 हजार भेजने की तैयारी
चुनाव से पहले महिलाओं को 20-20 हजार रुपये दे सकती है योगी सरकार
IANS
  • चुनाव से पहले यूपी सरकार महिला वोटरों को 20-20 हजार रुपये सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर करने की योजना बना रही है
  • सरकार को इसके लिए दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से हरी झंडी मिलने का इंतजार है
  • यूपी विधानमंडल के आगामी शीतकालीन सत्र में बजट प्रावधान किया जा सकता है.
लखनऊ:

2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर आगामी विधानसभा सत्र में भाजपा ने बड़ी तैयारी की है. चुनाव से पहले भाजपा महिला वोटरों को साधने के लिए बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, राज्य सरकार 20-20 हजार रुपये सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर करने की योजना बना रही है. सरकार को इसके लिए दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से हरी झंडी मिलने का इंतजार है. इसके लिए विधानमंडल के आगामी शीतकालीन सत्र में बजट प्रावधान किया जा सकता है.

बीजेपी उत्तर प्रदेश में 2017 से लगातार दो विधानसभा चुनाव जीत चुकी है. उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यीय विधानसभा के लिए अगले साल की शुरुआत में चुनाव होने हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

इससे पहले सोमवार को विधानसभा चुनाव को लेकर केन्द्रीय नेताओं के साथ प्रदेश बीजेपी के नेताओं की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक हुई थी. जिसमें बड़े नेताओं को कई टास्क दिए गए थे. बीजेपी की इस वर्चुअल मीटिंग में पार्टी ने सांसदों, विधायकों और एमएलसी को चौपाल करने की जिम्मेदारी दी गई. यूपी के सभी सांसदों को अपने लोकसभा क्षेत्र में 5 दिसंबर तक 10 चौपाल करने का लक्ष्य दिया गया है.

वहीं विधायकों को अपने विधानसभा क्षेत्र में 5 दिसंबर तक 50 चौपाल करने का टारगेट दिया गया है. वहीं जहां भाजपा के विधायक नहीं हैं और बीजेपी कमजोर है, वहां एमएलसी चौपाल करेंगे. इसके अलावा बीजेपी के राज्यसभा सांसदों को भी कमजोर विधानसभा सीटों पर चौपाल लगानी होगी. यूपी में यह पूरा अभियान 5 दिसंबर तक चलेगा.

इसे भी पढ़ें: सपा ने कांग्रेस की 130 सीटों की लिस्ट में से 26 पर भरी हामी, कहा- बाकी के लिए पहले उम्मीदवारों के नाम बताएं

इसे भी पढ़ें: यूपी चुनाव को लेकर केंद्रीय नेताओं के साथ प्रदेश BJP की अहम बैठक, सांसदों और विधायकों को मिला ये खास टास्क

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh Election 2027, UP Election, UP BJP, UP Cm Yogi Adityanath
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com