रविचंद्रन अश्विन और चेतेश्वर पुजारा ने भारत-न्यूजीलैंड को मिलाकर टेस्ट प्लेइंग 11 का चुनाव किया है. क्रिकइंफो के साथ बात करते हुए दोनों पूर्व दिग्गजों ने भारत-न्यूजीलैंड संयुक्त टेस्ट प्लेइंग 11 का चुनाव किया है. दोनों खिलाड़ियों ने बारी-बारी से प्लेइंग 11 का चुनाव किया था. भारत के पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने अपनी टेस्ट प्लेइंग 11 में ओपनर के तौर पर केएल राहुल और वीरेंद्र सहवाग का चुनाव किया है. वहीं. नंबर 3 पर पुजारा की पसंद राहुल द्रविड़ बने हैं. नंबर 4 पर विलियमसन और नंबर 5 पर पुजारा ने डेरिल मिचेल को जगह दी है. इसके बाद पुजारा ने नंबर 6 पर मैकुलम को जगह दी है. चेतेश्वर पुजारा ने नंबर 7 पर रविंद्र जडेजा को चुना है. तेज गेंदबाज के तौर पर पुजारा ने जवागल श्रीनाथ, ट्रेंट बोल्ट, मैट हेनरी और जसप्रीत बुमराह को शामिल किया है.
पुजारा ने चुनी भारत-न्यूजीलैंड संयुक्त टेस्ट प्लेइंग 11
केएल राहुल, सहवाग, राहुल द्रविड़, केन विलियमसन, मिशेल, मैकुलम, रविंद्र जडेजा, जवागल श्रीनाथ, ट्रेंट बोल्ट, मैट हेनरी और जसप्रीत बुमराह
अश्विन की भारत-न्यूजीलैंड संयुक्त टेस्ट प्लेइंग 11
वहीं, अश्विन ने अपनी प्लेइंग 11 में ओपनर के तौर पर टॉम लैथम, स्टीफन फ्लेमिंग का चुनाव किया है. अश्विन की प्लेइंग इलेवन में नंबर 3 पर जेसी राइडर को जगह दी है. नंबर 4 पर सचिन तेंदुलकर और नंबर 5 पर अश्विन ने विराट कोहली का चुनाव किया है. नंबर 6 पर विकेटकीपर के तौर पर अश्विन ने ऋषभ पंत को चुना है. ऑलराउंड के तौर पर अश्विन ने क्रिस केर्न्स को जगह दी है. अश्विन ने अपनी इस प्लेइंग 11 में 4 तेज गेंदबाजों को जगह दी है. अश्विन ने मोहम्मद शमी, ज़हीर खान, नील वैगनर और शेन बॉन्ड को भारत-न्यूजीलैंड संयुक्त टेस्ट प्लेइंग 11 में जगह दी है.
अश्विन ने चुनी भारत-न्यूजीलैंड संयुक्त टेस्ट प्लेइंग 11
टॉम लैथम, स्टीफन फ्लेमिंग (कप्तान), जेसी. राइडर, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, ऋषभ पंत, क्रिस केर्न्स, मोहम्मद शमी, ज़हीर खान, नील वैगनर और शेन बॉन्ड
यह भी पढ़ें | 'गेंद और बल्ले के बीच सही मुकाबला नहीं हुआ', न्यूजीलैंड पूर्व ऑलराउंडर ने खड़ा किया पिच को लेकर सवाल
यह भी पढ़ें | भारत वेलिंगटन टेस्ट नहीं जीत सका, लेकिन 94 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा करिश्मा
यह भी पढ़ें | भारत जीत से चूका तो भड़के सौरव गांगुली, BCCI और गंभीर से किए 3 तीखे सवाल, बोले- ये दो खिलाड़ी कहां हैं?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं