विज्ञापन

कल का मौसम: बिहार, केरल, तमिलनाडु समेत 12 राज्यों में बारिश, दिल्ली-यूपी-MP में बढ़ेगी गर्मी

कल का मौसम, 4 अक्टूबर 2026: देश के ज्यादातर राज्यों से मॉनसून की वापसी हो चुकी है. इस बीच IMD ने कल 12 राज्यों में बारिश के आसार जताए हैं. जानिए आपके यहां कैसा मौसम रहेगा.

कल का मौसम: बिहार, केरल, तमिलनाडु समेत 12 राज्यों में बारिश, दिल्ली-यूपी-MP में बढ़ेगी गर्मी
कल का मौसम: जानिए कहां होगी बारिश Weather Update
IANS
  • मॉनसून ने दिल्ली-एनसीआर, गुजरात, MP, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों से विदाई ली है
  • कल केरल, तमिलनाडु, ओडिशा, आंध्र प्रदेश समेत 12 राज्यों में बारिश और पांच राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
  • दिल्ली-एनसीआर में बारिश खत्म होने के बाद तापमान बढ़ रहा है और प्रदूषण स्तर खराब होने की संभावना बनी हुई है

Kal Ka Mausam 4 October 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है. मॉनसून ने उत्तर भारत के बाकी बचे हिस्सों के साथ-साथ पूरे गुजरात और मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों से भी वापसी कर ली है. अगले 2-3 दिनों के दौरान मॉनसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी रहने की संभावना है. इस बीच मौसम विभाग ने कल यानी 4 अक्टूबर 2026 के लिए वेदर फॉरकास्ट जारी किया है. आईएमडी के डेली बुलेटिन के मुताबिक कल देश के12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश की संभावना है. इनमें से 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है. इसमें केरल, तमिलनाडु से लेकर ओडिशा और आंध्र प्रदेश तक शामिल है. जानिए कल कहां कैसा मौसम रहेगा.

अपने शहर का मौसम और अपने इलाके का AQI जानने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली-NCR में बारिश खत्म, गर्मी फिर करेगी परेशान

मॉनसून की विदाई के साथ ही दिल्ली-एनसीआर के मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. अब गर्मी और प्रदूषण दोनों मिलकर लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाले हैं. राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, वहीं एक्यूआई लगातार खराब होता जा रहा है. अगले कुछ दिनों तक आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है, लेकिन तापमान चढ़ता रहेगा.कल तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा. 7 अक्तूबर तक मौसम ऐसा ही रहेगा. इसके बाद 7-8 अक्टूबर को मौसम में फिर बदलाव होगा और हल्की बारश हो सकती है.

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश से भी मॉनसून की विदाई हो चुकी है. वहीं ज्यादातर जिलों में बारिश की गतिविधियां भी कम हो गई हैं. तापमान बढ़ रहा है और लोगों को गर्मी परेशान कर रही है. मौसम विभाग की मानें तो कल भी यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा. यहां बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है.

बिहार में हल्की बारिश

बिहार में भी मौसम का मिजाज बदल गया है. ज्यादातर जिलों में बारिश ने गुड बाय बोल दिया है. लेकिन अभी भी कुछ जगहों पर हल्की छिटपुट बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने कल बारिश का कोई अलर्ट तो जारी नहीं किया है, लेकिन कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है.

तमिलनाडु के कई जिलों में बारिश का अलर्ट

तमिलनाडु में इन दिनों बारिश का दौर जारी है. कल भी राज्य के पश्चिमी घाट वाले जिलों और कई दक्षिणी व मध्य जिलों में तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश हो सकती है. केरल तट के पास दक्षिण-पूर्वी अरब सागर में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर मौसम पर पड़ रहा है. विभाग ने कहा है कि इस सिस्टम की वजह से अगले दो दिनों में तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है. पश्चिमी घाट के पास के जिलों के अलावा, मदुरै, थूथुकुडी, रामनाथपुरम और शिवगंगा में भी मध्यम बारिश होने की उम्मीद है. इसी दौरान पुदुक्कोट्टई, तिरुचि, अरियालुर और पेरम्बलुर में भी मध्यम बारिश हो सकती है और बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं. कल नीलगिरी, कोयंबटूर, डिंडीगुल और थेनी जिलों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है.

केरल-कर्नाटक में भी बारिश 

मौसम विभाग ने कल केरल और कर्नाटक में बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के अनुसार कल से 6 अक्टूबर तक केरल और माहे में भारी बारिश होने की बहुत संभावना है. इसके अलावा तटीय कर्नाटक में कई स्थानों पर बारिश की संभावना है. वहीं दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है.

पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में बारिश

इन दिनों पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश जारी है. मौसम विभाग ने कल असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कहीं-कहीं आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना जताई है. इन राज्यों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है.

इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट

  • भारी बारिश: केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी
  • मध्यम बारिश: कर्नाटक, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम
  • हल्की बारिश: ओडिशा और आंध्र प्रदेश.

यह भी पढ़ें: कल का मौसम: बिहार, बंगाल, केरल समेत 8 राज्यों में बारिश, अरुणाचल में रेड अलर्ट, दिल्ली-यूपी से मॉनसून की विदाई 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kal Ka Mausam, Kal Ka Mausam In Hindi, Weather Update, IMD, IMD Forecast
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com