विज्ञापन

कल का मौसम: दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 22 राज्यों में बारिश, MP-छत्तीसगढ़-ओडिशा में रेड अलर्ट

कल का मौसम, 25 सितंबर 2026: IMD के अनुसार कल 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. ओडिशा में रेड अलर्ट, जबकि यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. जानिए आपके यहां कैसा मौसम रहेगा.

कल का मौसम: दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 22 राज्यों में बारिश, MP-छत्तीसगढ़-ओडिशा में रेड अलर्ट
कल का मौसम: जानिए कहां होगी बारिश Weather Update
IANS

Kal Ka Mausam 25 September 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है. एक ओर जहां मॉनसून की विदाई हो रही है वहीं दूसरी ओर एक अलग वेदर सिस्टम एक्टिव हो रहा है. आने वाले दिनों में दिल्ली समेत उत्तर भारत में बारिश हो सकती है. वहीं बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन और चक्रवात की वजह से ओडिशा, बंगाल और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में भारी बारिश हो रही है. इस बीच मौसम विभाग ने कल यानी 25 सितंबर 2026 के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. आईएमडी के डेली बुलेटिन के अनुसार कल देशभर के कुल 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश का अलर्ट है. जानिए कहां कैसा मौसम रहेगा.

अपने शहर का मौसम और अपने इलाके का AQI जानने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली-NCR में फिर बारिश

दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 26 सितंबर से मौसम में बदलाव दिखेगा और 27 व 28 सितंबर को बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. हालांकि कल अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा. कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है.

यूपी के कई जिलों में बारिश

उत्तर प्रदेश में भी मौसम बदलने जा रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 26 सितंबर तक आंधी-तूफान और बिजली कड़कने के साथ व्यापक बारिश की संभावना है. 25-26 सितंबर को कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश का भी अनुमान है. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कल से 27 सितंबर तक कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है.

बिहार में भारी बारिश

बिहार में भी इन दिनों बरिश का दौर जारी है. IMD के अनुसार बिहार के कई जिलों में कल भी भारी बारिश की संभावना है. 26 सितंबर तक राज्य में गरज और बिजली चमकने के साथ काफी व्यापक बारिश की संभावना है.कहीं-कहीं भारी बारिश का अलर्ट है.

Latest and Breaking News on NDTV

ओडिशा में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट

ओडिशा में भारी बारिश का दौर जारी है. चक्रवात अर्नब की वजह से बारिश की तीव्रता बढ़ रही है. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है. कई जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने नबरंगपुर जिले के लिए ‘रेड अलर्ट' जारी किया है और वहां 20 सेंटीमीटर से अधिक बारिश होने का अनुमान जताया है. विभाग ने छह अन्य जिलों बरगढ़, नुआपाड़ा, बलांगीर, कालाहांडी, कोरापुट और मलकानगिरि में अगले 24 घंटे के दौरान 12 से 20 सेंटीमीटर भारी बारिश होने की आशंका के मद्देनजर ‘ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है. विभाग ने बालासोर, संबलपुर, झारसुगुड़ा, क्योंझर, मयूरभंज, सुबर्णपुर, बौध, कंधमाल और रायगढ़ जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट' जारी किया है। इन जिलों में सात से 11 सेंटीमीटर बारिश होने का अनुमान है.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान है. पूर्वी मध्य प्रदेश में कल और 26 सितंबर को बहुत भारी बारिश की संभावना है. वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी कल भारी बारिश की संभावना है. इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में कल बहुत भारी बारिश और कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है.50-60 किमी/घंटा की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं.

इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट

  • भारी बारिश: ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना.
  • मध्यम बारिश: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम,  मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और केरल
  • हल्की बारिश: दिल्ली-एनसीआर, कर्नाटक.

यह भी पढ़ें: मॉनसून का विदाई के पहले आखिरी प्रहार, दिल्ली-यूपी से उत्तराखंड-हिमाचल तक बारिश के आसार, 15 राज्यों में मौसम का IMD अलर्ट 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kal Ka Mausam, Kal Ka Mausam In Hindi, Kal Ka Mausam Kaisa Rahega, Kal Ka Mausam Kaisa Rhega, Weather Tomorrow
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com