विज्ञापन

उत्तराखंड में 48 घंटे भारी बारिश का रेड अलर्ट, बागेश्वर, नैनीताल और हरिद्वार समेत 10 जिलों के लिए चेतावनी जारी 

उत्तराखंड के नैनीताल, हरिद्वार और बागेश्वर समेत 10 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने 48 घंटे के लिए इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है. इसके अलावा कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया.   

उत्तराखंड में 48 घंटे भारी बारिश का रेड अलर्ट, बागेश्वर, नैनीताल और हरिद्वार समेत 10 जिलों के लिए चेतावनी जारी 
उत्तराखंड में 26 और 27 सितंबर को भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट.

उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. उत्तराखंड मौसम विभाग के अनुसार 26 और 27 सितंबर को प्रदेश के 10 कई जिलों में तेज बारिश की संभावना है. 26 सितंबर के लिए जारी रेड अलर्ट के तहत मौसम विभाग ने बागेश्वर, नैनीताल समेत अन्‍य जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है. वहीं, 27 सितंबर को देहरादून और हरिद्वार समेत कुछ अन्‍य जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.  

उत्तराखंड में पिछले एक हफ्ते से कहीं भी तेज बारिश नहीं हुई है, लेक‍िन अब एक बार फ‍िर झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है. उत्तराखंड मौसम विभाग ने 26 सितंबर को बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत और उधम सिंह नगर के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है.

वहीं, देहरादून, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसी तरह 27 सितंबर को देहरादून, टिहरी, हरिद्वार और पौड़ी जिले में रेड अलर्ट के साथ नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 

ये भी पढ़ें- मॉनसून की जोरदार वापसी, दिल्ली में बादल, यूपी-बिहार समेत 11 राज्यों को भिगोएगी बारिश, IMD का अलर्ट

मौसम विभाग ने पर्यटकों के लिए जारी की एडवाइजरी

मौसम में अचानक हुए बदलाव के बाद उत्तराखंड मौसम विभाग की ओर से राज्‍य में आने वाले चारधाम यात्रियों समेत पर्यटकों को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है. ज‍िसमें उन्‍हें भारी बारिश के दौरान यात्रा स्थगित करने की सलाह दी गई है. क्योंकि, भारी बारिश में सड़कों पर भूस्खलन या चट्टानों के गिरने का खतरा ज्यादा हो जाता है. इसके अलावा नदियों का जलस्तर बढ़ने से भी हादसे की आशंका रहती है. ऐसे में पर्यटकों समेत सभी लोगों को सलाह दी गई है कि जब ज्यादा बारिश हो तो अपनी यात्रा को स्थगित करें. बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें, चट्टान या किसी पेड़ के नीचे न रुखे. 

बागेश्वर जिले में सबसे ज्‍यादा बारिश दर्ज 

उत्तराखंड में मानसून सीजन की बात करें तो 1 जून 2026 से 25 सितंबर 2026 तक राज्य में 1162 एमएम बारिश दर्ज की गई, जो अब तक दर्ज बारिश के रिकॉर्ड से एक प्रतिशत ज्यादा है. जिलों में बारिश के आंकड़े पर गौर करें तो सबसे ज्यादा बागेश्वर जिले में 153 प्रतिशत बारिश रिकॉर्ड की गई, अल्मोड़ा में 23%, चमोली में 65%, टिहरी में 25% और हरिद्वार में 11% बारिश रिकॉर्ड की गई. 

इन जिलों में हुई कम बारिश

उत्तराखंड के चंपावत जिले में 28%, देहरादून में 5%, पौड़ी में 40%, नैनीताल में 22%, रुद्रप्रयाग में 9 प्रतिशत और उत्तरकाशी में 16 प्रतिशत कम बारिश हुई है. 

ये भी पढ़ें-  सितंबर का सितम: कम बारिश से देश के बड़े हिस्से सूखे की चपेट में, महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttarakhand Weather News, Uttarakhand Weather Update News, Uttarakhand News, Nainital Weather, Haridwar Weather Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com