विज्ञापन

कल का मौसम: दिल्ली-UP से बंगाल-बिहार तक बारिश, मॉनसून की होगी वापसी, 14 राज्यों में अलर्ट

कल का मौसम, 17 जुलाई 2026: दिल्ली-NCR में 17 जुलाई को बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. वहीं IMD ने यूपी, बिहार, ओडिशा, बंगाल समेत 14 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

कल का मौसम: दिल्ली-UP से बंगाल-बिहार तक बारिश, मॉनसून की होगी वापसी, 14 राज्यों में अलर्ट
कल का मौसम: जानिए कहां होगी बारिश Weather Update 17 July
IANS

Kal Ka Mausam 17 July 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है. पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को मॉनसून हल्की राहत देगा. मौसम विभाग ने कल यानी 17 जुलाई को देश के 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं ज्यादातर राज्यों में बारिश होने के आसार हैं. मौसम विभाग का कहना है कि कल यूपी, बिहार से लेकर उत्तराखंड और हिमाचल तक बारिश होगी. दिल्ली-एनसीआर में भी बारिश हो सकती है. जानिए कल कहां कैसा मौसम रहेगा.

दिल्ली-NCR में मॉनसून करेगा वापसी

दिल्ली-एनसीआर में कल आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. कुछ जगहों पर उमस भरी गर्मी परेशान करेगी. वहीं दोपहर या शाम को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. अधिकतम तापमान 38°C से 40°C और न्यूनतम तापमान 28°C से 30°C के बीच रह सकता है. दिन में 20-30 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. 18 जुलाई से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. इस दिन अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है. 19 जुलाई को भी गरज-चमक के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने इन दोनों दिनों में तेज बारिश और आंधी की आशंका व्यक्त की है.

यूपी के कई जिलों में भारी बारिश

मौसम विभाग ने कल उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कल भारी बारिश की संभावना जताई है. आईएमडी के अनुसार कल पूर्वी यूपी के जिलों में आंधी-तूफान और बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं  बारिश की संभावना है. पश्चिमी यूपी में बारिश का दौर 18 जुलाई तक जारी रहेगा. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में 22 जुलाई तक बारिश होगी.

कल कैसा रहेगा मौसम?

कल कैसा रहेगा मौसम?
Photo Credit: IMD

बिहार, झारखंड और ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट

वहीं पूर्वी राज्यों में भी कल भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने ओडिशा और बंगाल में रेड अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के अनुसार कल काफी बड़े इलाके में या व्यापक बारिश का अनुमान है. 17 जुलाई को कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. बिहार में 22 जुलाई तक बारिश जारी रहेगी. वहीं ओडिशा में 22 जुलाई तक बारिश जारी रहेगी. इसके अलावा झारखंड और सिक्किम में भी 22 जुलाई तक कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

बंगाल में बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव वाले क्षेत्र के कारण कोलकाता और आसपास के जिलों में कल भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया कि यह प्रणाली और मजबूत होकर स्पष्ट कम दबाव वाले क्षेत्र में बदल सकती है और इसके प्रभाव से 19 जुलाई तक भारी बारिश जारी रहने का अनुमान है. विभाग ने कहा कि 19 और 20 जुलाई को दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार में बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है.

Latest and Breaking News on NDTV

राजस्थान के कई दिलों में हल्की बारिश

मॉनसून के कमजोर होने के बीच राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम अभी कुछ दिन शुष्क रहने का अनुमान है. इसके अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में आगामी पांच-छह दिन मौसम शुष्क रहेगा. इस दौरान जयपुर, भरतपुर व बीकानेर संभाग में कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है. मौसम केंद्र के मुताबिक इस अवधि में अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव आने की संभावना नहीं है.

किन राज्यों में बारिश का अलर्ट?

  • भारी से बहुत भारी बारिश: 17 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है.
  • भारी बारिश: उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा, और बिहार के अलावा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी भारी बारिश की संभावना है.
  • व्यापक बारिश: हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, छत्तीसगढ़, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल और माहे, तथा लक्षद्वीप में बड़े पैमाने पर बारिश का अनुमान है.
  • छिटपुट बारिश: पश्चिमी उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक के आंतरिक हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

यह भी पढ़ें: कल का मौसम: बंगाल-ओडिशा में रेड अलर्ट, यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली-हरियाणा तक बारिश, 14 राज्यों में चेतावनी 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kal Ka Mausam, Kal Ka Mausam In Hindi, Kal Ka Mausam Kaosa Rahega, Kal Ka Mausam Kaisa Rahega
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com