विज्ञापन
This Article is From Mar 30, 2024

दिल्लीवालों को सताने लगी गर्मी, न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री किया गया दर्ज

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार साल का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा और अधिकतम तापमान इस मौसम के औसत से पांच डिग्री अधिक 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

दिल्लीवालों को सताने लगी गर्मी, न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री किया गया दर्ज
दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 181 दर्ज किया गया .
नई दिल्ली:

दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से चार डिग्री अधिक है. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 64 प्रतिशत दर्ज किया गया. मौसम विज्ञानियों ने दिन में गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 181 दर्ज किया गया जो ‘मध्यम' श्रेणी में आता है. शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा', 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक', 101 से 200 के बीच ‘मध्यम', 201 से 300 के बीच ‘खराब', 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर' माना जाता है.

कल अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस रहा

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार साल का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा और अधिकतम तापमान इस मौसम के औसत से पांच डिग्री अधिक 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार 27 मार्च को दिल्ली में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस सीजन का अब तक का दूसरा सबसे अधिक तापमान है.

आईएमडी के मुताबिक शनिवार को दिल्ली में गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है. क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, “बढ़ते तापमान के बावजूद, दिल्ली में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने से गर्मी का एहसास नहीं हुआ.”

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weather Report, Delhi Minimum Temperature, Delhi Temperature, IMD Weather Forecast Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com