weather forecast: देश के उत्तरी और पूर्वी इलाके के कई भागों में बुधवार को लू (Heat wave) का कहर जारी रहा. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कई इलाकों में तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा. हालांकि भारत मौसम विज्ञान (IMD) के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ अगले कुछ दिनों में इन इलाकों के लोगों को तीखी गर्मी से कुछ राहत दे सकता है. आईएमडी ने कहा है कि अब मानसून (Monsoon) के आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल हैं. दिल्ली में आज सुबह से ठंडी हवा चल रही है और देहरादून में बारिश हुई है.
देश के प्रमुख शहरों में कैसा रहेगा मौसम और कब होगी बारिश? इस बारे में मौसम विभाग की ओर से जताई गई संभावनाओं के आधार पर यहां विस्तार से जानकारी दी जा रही है-
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
पटना में शुक्रवार को राहत देंगे बादल
अंडमान निकोबार के पोर्ट ब्लेयर में और आंध्र प्रदेश के विशाखापट्नम में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. अरुणाचल प्रदेश के इटानगर में तेज बारिश जारी है. यह क्रम गुरुवार को भी जारी रहेगा. शुक्रवार से बारिश कम होगी, बादल छाए रहेंगे. असमें के गुवाहाटी में अगले एक सप्ताह तक बारिश के साथ बादलों का डेरा जमा रहेगा. बिहार के पटना में गुरुवार को तेज गर्मी होगी लेकिन शुक्रवार से आसमान में बादल छाने से राहत मिलेगी. यहां रविवार को बारिश की संभावना है. छत्तीसगढ़ के रायपुर में अगले एक सप्ताह के दौरान धूप के बीच बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. बीच-बीच में आंशिक बारिश भी हो सकती है.
दिल्ली में आज हो सकती है बारिश
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को बादल छाएंगे और गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है. इसके आगे दो दिनों तक तेज हवाएं चलेंगी और उसके बाद तीन दिन तक फिर से हीटवेव के हालात बनने के आसार हैं. गोवा में अगले एक हफ्ते तक बारिश का क्रम जारी रहेगा. गुजरात के अहमदाबाद में अगले पांच दिनों तक बादल छाए रहेंगे और उसके बाद बारिश होने की संभावना है. चंडीगढ़ में गुरुवार को गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. उसके बाद पांच दिनों तक गर्मी सताएगी.

Photo Credit: PTI
रांची में सप्ताह भर बारिश जारी रहेगी
हिमाचल प्रदेश के शिमला में अगले दो दिनों में हल्की बारिश होगी. जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में गुरुवार और शुक्रवार को बारिश हो सकती है. जम्मू में शुक्रवार को बादल छाएंगे. झारखंड के रांची में अगले एक सप्ताह तक हल्की और तेज बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. कर्नाटक के बेंगलुरु में भी सप्ताह भर बारिश जारी रहने की संभावना है. केरल के तुरुवनंतपुरम में अगले चार दिन तक वर्षा जारी रह सकती है. लद्दाख के लेह शहर में बादल छाए रह सकते हैं. लक्षद्वीप में चार दिन तक बारिश जारी रह सकती है.
भोपाल में आंधी के साथ बारिश के आसार
मध्य प्रदेश के भोपाल में अगले एक सप्ताह के दौरान हल्की बारिश के साथ आंधी चल सकती है. मुंबई में गुरुवार से लेकर अगले एक सप्ताह के दौरान हल्की बारिश होने के आसार हैं. मणिपुर के इंफाल में गुरुवार और शुक्रवार को मध्यम बारिश के बाद छिटपुट बारिश होते रहने की संभावना है. मेघालय के शिलांग और मणिपुर के आइजोल में मध्यम स्तर की बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. नगालैंड में भी हल्के और मध्यम दर्जे की बारिश होती रहेगी.
जयपुर में दो दिन तक बारिश दे सकती है राहत
ओडिशा के भुवनेश्वर में बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में बारिश होने की संभावना है. पुड्डुचेरी में गुरुवार को बारिश हो सकती है उसके बाद हल्के बादल छाए रहने के आसार हैं. पंजाब के अमृतसर में गुरुवार को बारिश हो सकती है. उसके बाद बादल छाए रहने की संभावना है. राजस्थान के जयपुर में गुरुवार और शुक्रवार को आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है. सिक्किम के गंगटोक में पूरे सप्ताह में बारिश होने की संभावना है.

हैदराबाद में गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी
तमिलनाडु के चेन्नई में गुरुवार को बारिश होने और फिर शुक्रवार, शनिवार को बादल छाए रहने की संभावना है. तेलंगाना के हैदराबाद में गरज के साथ बारिश होने और आंधी चलने की संभावना है. त्रिपुरा के अगरतला में सप्ताह में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा.
लखनऊ में रविवार के बाद मिल सकती है गर्मी से मुक्ति
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में चार दिन तक तेज गर्मी के बाद सोमवार और मंगलवार को बारिश होने की संभावना है. उत्तराखंड के देहरादून में गुरुवार को बादल छाए रहने के बाद शुक्रवार से मंगलवार तक तेज हवा के साथ बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. बंगाल के कोलकाता में गुरुवार से रविवार तक हल्की और मध्यम बारिश हो सकती है. उसके बाद छिटपुट बारिश होने की संभावना है.
यह भी पढ़ें -
गर्मी से जलता उत्तर भारत, बूंद-बूंद के लिए तरसी प्यासी धरती, पहाड़ भी धधकने लगे, कब होगी बारिश?
IMD ने दी गुड न्यूज : दिल्ली-NCR सहित इन राज्यों में आज बदलेगा मौसम, जानिए कहां-कहां होगी बारिश
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं