पूरा उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी (Heat wave) की मार झेल रहा है. मई से ही लगातार गर्म हवाएं चल रही हैं. बारिश की एक-एक बूंद के लिए प्यासी धरती तरस रही है. हर दिन चल रही हीटवेब से क्या इंसान और क्या जानवर, हर कोई बेहाल है. हालात इतने बदतर हो गए हैं कि कई जगहों पर तो रात में समय भी टेंपरेचर तेजी से बढ़ रहा है. 19 जून, यानी कि आज भी गर्म हवाओं से राहत नहीं मिलेगी. आज दिल्ली में अधितकम तापमान 45 डिग्री तक जाने की संभावना है. उत्तराखंड और हिमाचल जैसी ठंडी जगह भी अब रूह को राहत नहीं दे पा रही हैं. इन जगहों का पारा भी तेजी से बढ़ रहा है. मंगलवार को करीब चार शहरों में अब तक की सबसे गर्म रात दर्ज की गई. राजस्थान के अलवर में न्यूनतम तापमान 37 डिग्री, उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 33.6 डिग्री, लखीमपुर खीरी और शाहजहांपुर में 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
कब होगी बारिश?
गर्मी से हाहाकार के बीच अब इंतजार है तो सिर्फ बारिश का. तेज गर्म हवाओं के बीच हर कोई यही सोच रहा है कि बारिश आखिर कब होगी? मौसम विभाग का पूर्वानुमान तो यही है कि यूपी वालों का इंतजार अब खत्म होने को है. जल्द ही बदरा बरस सकते हैं. गर्मी इतनी बढ़ गई है कि अब ठंडी जगहों पर भी ठंडक महसूस नहीं हो रही है. पिछले कुछ हफ्तों में मसूरी जैसी ठंडी जगह का पारा 30 से 35 डिग्री के बीच रहा है. जबकि मई-जून के महीने में इस पहाड़ी जगह का पारा 25 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

दिल्ली में कब होगी बारिश?
मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में 27 जून तक मानसून दिल्ली में दस्तक दे सकता है. मानसून आते ही दिल्ली वालों को भीषण गर्मी से राहत जरूर मिलेगी. बारिश की ठंडी-ठंडी फुहारों से धरती की तपन कम हो जाएगी.

उत्तर प्रदेश में कब होगी बारिश?
उत्तर प्रदेश में मानसून की दस्तक 18-20 जून तक हो सकती है, ये अनुमान मौसम विभाग ने जताया है. मौसम विभाग का कहना है कि बिहार के रास्ते मानसून की वाराणसी में एंट्री हो सकती है.वहीं लखनऊ वालों को बारिश के लिए अभी इंतजार करना होगा.लखनऊ में 24-25 जून तक बारिश की फुहारें आने की उम्मीद जताई जा रही है.
पहाड़ भी उगल रहे आग
पिथौरागढ़ में पारा 36-37 डिग्री के आसपास और मुनस्यारी में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री ज्यादा है. करीब 10,000 फीट की ऊंचाई पर मौजूद कालामुनि का पारा 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे मिलम ग्लेशियर से निकलने वाली गोरी नदी का जल स्तर काफी बढ़ गया है.
गर्मी इतनी ज्यादा है कि हिल स्टेशनों पर होटल मालिक पर्यटकों से AC कमरों के लिए ज्यादा रकम वसूलने लगे हैं. उत्तर काशी के एक होटल में इसे लेकर बहस तक हो गई. बात अगर देहरादून की करें तो आमतौर पर यहां का मौसम ठंडा रहता है. लेकिन अप्रैल के बाद से यहां भी बहुत ज्यादा गर्मी हो गई है. यहां का पारा लगातार 40 डिग्री के पार जा रहा है. तीन बार तो पारा 43 डिग्री को भी पार कर गया.

प्रयागराज अब तक की सबसे गर्म जगह
बात अगर मैदानी इलाकों की करें तो रविवार और सोमवार को प्रयागराज में पारा 47.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे प्रयागराज इस हफ्ते देश की अब तक की सबसे गर्म जगह बन गई. यहां का तापमान सामान्य से 8.7 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा. आईएमडी की मानें तो मंगलवार को उत्तर प्रदेश देश का सबसे गर्म क्षेत्र रहा. यूपी के कई हिस्सों के साथ ही दक्षिण उत्तराखंड और हिमाचल के कुछ हिस्सों में लू की गंभीर स्थिति देखी गई. वहीं हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली और पंजाब की कई जगहों और उत्तरी मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, बिहार और जम्मू के अलग-अलग हिस्सों में भी लू की स्थिति देखी गई.

हालांकि, मौसम विभाग ने कुछ राहत की उम्मीद जरूर जताई है. बुधवार से अगले कुछ दिनों तक गर्मी धीरे-धीरे कम होने की उम्मीद है. वहीं मानसून देरी से आने की वजह से देश के 150 जलाशयों में पानी घट गया है. यहां पर पानी स्टोरेज क्षमता 22% तक कम हो गई है. जबकि ये जलाशय पीने के पानी के साथ ही सिंचाई के लिए भी बहुत अहम हैं. इनमें से 20 जलाशयों का इस्तेमाल बिजली बनाने के लिए भी किया जाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं