विज्ञापन

दिल्ली-यूपी में भीषण गर्मी रहेगी जारी, इन राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Today Weather Update: दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में फिलहाल गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है. यहां बारिश का इंतजार लंबा हो रहा है. वहीं मौसम विभाग ने उत्तर पूर्वी राज्यों के जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.

दिल्ली-यूपी में भीषण गर्मी रहेगी जारी, इन राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
दिल्ली एनसीआर में गर्मी तो यहां होगी बारिश
  • दिल्ली-एनसीआर-यूपी में फिलहाल हीटवेव जारी रहेगी. मौसम विभाग ने यहां भीषण गर्मी की संभावना जताई है. गर्मी रहेगी
  • मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों में आज बारिश की संभावना बन रही है. बारिश की संभावना बनेगी
  • मौसम विभाग ने उत्तर पूर्वी राज्यों में भी आज भारी बारिश की संभावना है. पश्चिम बंगाल, अरुणाचल में बारिश होगी.
नई दिल्ली:

भारत का मौसम के फिलहाल दो रंग दिख रहे हैं. एक तरफ दिल्ली-यूपी समेत कई राज्य भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं. तो दूसरी तरफ मॉनसून भी तेजी से आगे बढ़ रहा है. 28 जून को मौसम विभाग ने देश के 19 राज्यों में आंधी तूफान के साथ बारिश होने की संभावना जताई है. इन राज्यों के अलग-अलग इलाकों में 60 से 80 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है. IMD के मुताबिक दिल्ली, यूपी, हरियाणा और राजस्थान समेत अन्य कई राज्यों में फिलहाल भीषण गर्मी जारी रह सकती है. यहां हीट वेव की स्थिति बनी हुई है. जहां सुबह से लेकर शाम तक लोगों को उमस भरी गर्मी परेशान कर रही है. वहीं पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय में भारी बारिश हो सकती है. यहां लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. 

दिल्ली-एनसीआर-यूपी में भीषण गर्मी 

दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी का दौर जारी है. यहां उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान करके रखा है. ऐसे में गर्मी से परेशान लोगों के लिए मौसम विभाग ने गुड न्यूज दी है. IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक 28 जून से मौसम में कुछ बदलाव हो सकता है और बादल छाने के साथ बारिश की स्थिति बन सकती है. अगर बारिश होती है तो गर्मी की मार झेल रहे लोगों को कुछ राहत मिल सकती है. यूपी में भी लगातार गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है. पश्चिमी यूपी में गर्मी का असर सबसे ज्यादा देखा जा रहा है. हालांकि मौसम विभाग ने पूर्वांचल के जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक बनारस, आजमगढ़, मऊ, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर समेत कुछ जिलों में बारिश हो सकती है.  

ऊत्तर पूर्वी राज्यों में बारिश का अलर्ट 

मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों तक उत्तर पूर्वी राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, असम समेत आसपास के इलाकों में 7 से 20 सेंटीमीटर तक बारिश हो सकती है. अरुणाचल प्रदेश में लगातार बारिश की वजह से बाढ़ की स्थिति बनी हुई . वहीं असम और मेघालय में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. ऐसे में यहां प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने की अपील की है. क्योंकि बारिस की वजह से भूस्खलन जैसी स्थिति भी बन सकती है. पश्चिम बंगाल में भी अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश की स्थिति बन रही है. 

एमपी-छत्तीसगढ़ में भी बारिश का अलर्ट 

मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मध्य प्रदेश के 45 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है. हालांकि ग्वालियर-चंबल इलाका फिलहाल मानसून से अछूता है. ग्वालियर में तो तापमान 40 डिग्री तक चला गया. जिससे इस इलाके में भीषण गर्मी हो रही है. लेकिन भोपाल, जबलपुर, इंदौर समेत दूसरे सभी संभागों में अब मानसून एक्टिव हो रहा है. भोपाल में शनिवार की रात ही बारिश हुई है. जिससे यहां गर्मी का असर कम हो गया है. वहीं छत्तीसगढ़ में भी बारिश की स्थिति बन रही है. मानसून अगले तीन से चार दिनों में पूरे छत्तीसगढ़ को कवर कर लेगा. मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा संभाग में अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना जताई है. 

बिहार-झारखंड में भी बदल रहा मौसम 

बिहार झारखंड में भी मौसम बदल रहा है. मौसम विभाग ने 28 जून से 1 जुलाई के बीच बिहार में मानसून के धीरे-धीरे एक्टिव होने की संभावना जताई है्. पटना समेत कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 1 जुलाई के बाद बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती है. वहीं झारखंड में भी मानसून की यही स्थिति बन रही है. यहां भी मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है. 

पहाड़ी राज्यों में भी बारिश 

पहाड़ी राज्यों में भी मौसम बदल रहा है. हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है. शिमला, कुल्लु, मनाली, मंडी जिलों में शनिवार को अच्छी बारिश हुई थी. जिसके बाद मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान यहां भी बारिश होने की संभावना जताई है. जबकि उत्तराखंड में भी अब बारिश एक्टिव हो रही है. मौसम विभाग ने अगले 2 से 3 दिनों में यहां भी बारिश होने की संभावना जताई है.

ये भी पढ़ेंः उत्तर भारत पहुंचा मानसून तो फिर क्यों बारिश को तरस रहे हैं ये राज्य, अल नीनो लाएगा सूखा? 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weather Forecast, Weather Update, Moonsoon, Today Weather Report, Today Weather Alert
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com