- दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और यूपी में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव
- दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल बारिश नहीं होगी, लेकिन ठंड बढ़ने के साथ प्रदूषण स्तर खतरनाक सीमा तक पहुंच गया है
- उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम शुष्क और साफ रहेगा, सुबह हल्की धुंध के साथ तापमान सामान्य रहेगा
Kal Ka Mausam 6 november 2026: राजधानी दिल्ली समेत देशभर के कई राज्यों में एक बार फिर से मौसम करवट लेना जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसके प्रभाव से अगले सप्ताह दिल्ली-एनसीआर के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है. यह मौसम प्रणाली कई उत्तरी राज्यों के मौसम को प्रभावित कर सकती है, हालांकि मैदानी इलाकों पर इसका असर सीमित रहने की संभावना है. पहाड़ी इलाकों में भी बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है. वहीं चक्रवात मुरासु के असर से दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने कल यानी 6 नवंबरर 2026 के लिए वेदर फॉरकास्ट जारी किया है. आईएमडी के डेली बुलेटिन के अनुसार कल देशभर के कुल 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश का अलर्ट है. जानिए कल कहां कैसा मौसम रहेगा.
अपने शहर का मौसम और अपने इलाके का AQI जानने के लिए यहां क्लिक करें
दिल्ली-एनसीआर में फिर होगी बारिश
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल चुका है. इन दिनों बारिश तो नहीं हो रही लेकिन ठंड लगातार बढ़ रही है. सुबह-शाम लोगों को स्वेटर पहनने की जरूरत पड़ रही है. ठंड के साथ-साथ दिल्ली में प्रदूषण भी लगातार बढ़ रहा है. कई इलाकों में एक्यूआई 500 के पार तक पहुंच गया है. इस बीच एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है. इसकी वजह से दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम करवट लेगा. कुछ इलाकों में बारिश होने के असार हैं. हालांकि कल आसमान साफ रहेगा. बारिश की कोई संभावना नहीं है. सुबह के समय कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा या धुंध देखने को मिल सकती है. कल अधिकतम तापमान 27°C से 29°C और न्यूनतम तापमान 15°C से 17°C के बीच रहने की संभावना है.
यूपी-बिहार में कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश और बिहार में भी बारिश का सिलसिला थम गया है. मौसम विभाग का कहना है कल पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम पूरी तरह से शुष्क और साफ रहेगा. राज्य में कल बारिश या किसी भी प्रकार का अलर्ट नहीं है. सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिल सकती है. लेकिन में धूप खिलेगी.
वहीं बिहार में भी कल मौसम में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है. पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है. सुबह के समय आंशिक धुंध देखने को मिल सकती है.

पहाडों पर बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. इन इलाकों में तापमान भी लगातार कम हो रहा है. पिछले सप्ताह भी पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी हुई थी.
दक्षिण भारत में भारी बारिश
बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात ‘मुरासु' आंध्र प्रदेश तट को पार करने के बाद कमजोर पड़ गया है. हालांकि, इसके कमजोर होने के बावजूद दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों, विशेषकर तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में 8 नवंबर तक बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है. तमिलनाडु और पुडुचेरी में कल कई स्थानों पर बारिश जारी रहेगी. मौसम विभाग ने भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है.
इसके अलावा केरल में कल आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है. वहीं आंध्र प्रदेश में भी कल मध्यम से भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी है. कर्नाटक में कल गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट है.
इन राज्यों में भी कल बारिश का अलर्ट
- भारी बारिश: तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल
- मध्यम बारिश: आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा
- हल्की बारिश: नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तेलंगाना और लक्षद्वीप
यह भी पढ़ें | कल का मौसम: दिल्ली में जहरीली हवा, दक्षिण भारत में बारिश का कहर; IMD का 15 राज्यों के लिए अलर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं