- भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार को यूपी-बिहार समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
- दिल्ली-NCR, नोएडा समेत कई शहरों में आज झमाझम बारिश होने के चांस बन रहे हैं.
- मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल देश में मॉनसून सबसे अच्छे दौर में बना हुआ है.
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक ताजा सैटेलाइट तस्वीरों में उत्तर भारत से हिमालय और चीन होते हुए दक्षिण कोरिया 10000 किलोमीटर लंबी बारिश की पट्टी बनी हुई है. जिससे 2026 में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून फिलहाल सबसे ज्यादा एक्टिव दिख रहा है. जिसे 'मॉनसून कन्वर्जेंस जोन' कहा जाता है. इससे पूरे भारत में अच्छी बारिश की स्थिति बन रही है. 24 जुलाई 2026 को दिल्ली-NCR समेत आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है. बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम की वजह से मॉनसून फिलहाल एक्टिव हैं और उत्तर पश्चिमी राज्यों में अच्छी बारिश करा रहा है.
शुक्रवार के दिन गरज-चमक के साथ उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात समेत 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक दिल्ली में आज बारिश हो सकती है. जबकि पहाड़ी राज्यों में भी अगले 24 घंटे में बरसात की संभावना है. ऐसे में यहां सावधानी बरतने के लिए कहा गया है. शुक्रवार को सुबह के वक्त मौसम सुबह से ही बदला हुआ रहेगा.
अगले 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. सबसे ज्यादा बारिश की संभावना जम्मू-कश्मीर, नगालैंड, हिमाचल, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, राजस्थान, पंजाब, अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, मेघालय, त्रिपुरा में भी बारिश की संभावना रहेगी. इसके अलावा छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात और पश्चिम बंगाल में भी बारिश की संभावना बनेगी. मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.
यूपी-बिहार समेत यहां बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, गुजरात, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय समेत कई राज्यों में शुक्रवार को तेज बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक मॉनसून की बारिश जारी है. क्योंकि पश्चिम भारत से लेकर हिमालय तक बादल फैले हुए हैं, ऐसे में जहां-जहां भी बादल छाए हुए हैं वहां अच्छी बारिश हो रही है. बीते 24 घंटे के दौरान गुजरात में फिर झमाझम बारिश हुई है. जिससे गुजरात के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं. शुक्रवार को भी मौसम विभाग ने गुजरात के 14 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है.
Latest Satellite animation pic.twitter.com/KDgBSls1bT
— India Meteorological Department (@Indiametdept) July 23, 2026
दिल्ली-NCR, नोएडा में बदलेगा मौसम
दिल्ली-NCR में भी शुक्रवार को मौसम बदला रहेगा. यहां आसमान में बादल छाए रहेंगे और शाम तक बारिश होने की संभावना भी बन रही है. वहीं नोएडा में भी आज अच्छी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं दिखेगा. लेकिन लोगों को अब उसम भरी गर्मी से रहात मिलेगी. क्योंकि आसपास के राज्यों में मॉनसून पूरी तरह से एक्टिव है, जिससे दिल्ली-NCR का मौसम भी बदला हुआ है. इस पूरे हफ्ते मौसम सुहावना बना रहने की संभावना है. आसमान में घने बादलों का डेरा रहेगा. हालांकि हफ्ते भर बारिश कैसी होगी, यह मौसम के बदलाव पर निर्भर करेगा.
यूपी-बिहार में तेज बारिश
उत्तर प्रदेश और बिहार में पिछले 10 दिनों से अच्छी बारिश हो रही है. जिसके चलते यहां गंगा-यमुना समेत 10 छोटी बड़ी नदियां उफान पर चल रही हैं. मौसम विभाग ने शुक्रवार को यूपी के 54 जिलों में और बिहार के 40 जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई है. बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
District wise Nowcast Warning valid for next two-three hours:
— India Meteorological Department (@Indiametdept) July 23, 2026
Issue Time: 24-07-2026 01:22 Hrs IST
Validity Time: 24-07-2026 04:22 Hrs IST
Red Warnings: Lightning/Thunderstorms with gusty winds (around 60 kmph) and heavy rain (>15 mm/h) very likely over following districts… pic.twitter.com/Y9pKS5Yjke
असम-गुजरात में बाढ़
भारी बारिश की वजह से गुजरात और असम के कई जिले बाढ़ की चपेट में दिख रहे हैं. दक्षिण गुजरात में बीते 24 घंटे के दौरान लगातार बारिश की वजह से उमरगाम तालुका में सबसे ज्यादा बाढ़ आई है. यहां 16 घंटों में 43 इंच बरसात हुई है. मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी गुजरात के 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. जबकि असम में भी भारी बारिश की वजह से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. गुवाहाटी समेत कई जिलों में बीती रात से हो रही लगातार बरसात की वजह से कई इलाकों में पानी भरा हुआ है. मौसम विभाग ने आज भी असम में अच्छी बरसात की संभावना जताई है.
देश में 'मॉनसून कन्वर्जेंस जोन' बना
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक 'मॉनसून कन्वर्जेंस जोन' की स्थिति दिख रही है. जिसमें बादलों की विशाल पट्टी बनी हुई है, हिंद महासागर में जब नमी बनती है तो हवाओं का रुख एशिया मौसम प्रणालियों के बीच हो जाता है. जिससे बादलों का एक लंबा रूट बनता है. ऐसे में बारिश होने के चांस ज्यादा हो जाते हैं. इस स्थिति में अगले कुछ दिनों तक भारत में अच्छी बरसात होने की संभावना है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं