विज्ञापन
This Article is From Sep 17, 2022

VIDEO: उज्बेकिस्तान में क्षेत्रीय SCO शिखर सम्मेलन में "जिमी जिमी" और "डिस्को डांसर"

पार्टी के वायरल हुए क्लिप में मिथुन चक्रवर्ती की 1982 की हिट फिल्म डिस्को डांसर के गीतों पर नाचते हुए दिखे लोग, यह गीत दिवंगत संगीतकार बप्पी लहरी ने संगीतबद्ध किए थे

VIDEO: उज्बेकिस्तान में क्षेत्रीय SCO शिखर सम्मेलन में "जिमी जिमी" और "डिस्को डांसर"
उज्बेकिस्तान के समरकंद के वायरल वीडियो में एक महिला बॉलीवुड के गीत गाती हुई नजर आ रही है.
  • सन 1882 में आई फिल्म डिस्को डांसर सुपर हिट हुई थी
  • फिल्म में बप्पी लहिरी का डिस्को संगीत लोकप्रिय हुआ
  • मिथुन चक्रवर्ती को डिस्को डांसर से मिली थी खासी प्रसिद्धि
नई दिल्ली:

उज्बेकिस्तान (Uzbekistan) के समरकंद में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के क्षेत्रीय शिखर सम्मेलन में प्रतिनिधियों के लिए एक पार्टी में बॉलीवुड डिस्को नंबर "जिमी जिमी" और "आई एम ए डिस्को डांसर" बजाए गए. यह सम्मेलन शुक्रवार को संपन्न हुआ. एक वायरल वीडियो में प्रमुख रूप से तीन गायक एक महिला के साथ काले फार्मल कपड़े पहने हुए दो गीतों की कुछ पंक्तियों को गाते हुए दिखाई दिए. यह दोनों गीत सन 1982 में फिल्म डिस्को डांसर (Disco Dancer) के लिए दिवंगत संगीतकार बप्पी लहिरी (Bappi Lahiri) ने कम्पोज किए थे. इस फिल्म से अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) को खासी लोकप्रियता मिली थी. 

विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों ने इन गीतों पर नृत्य किया. कुछ ने साथ में गाने गए भी. वे क्षण बप्पी लहिरी को श्रद्धांजलि के रूप में समाप्त हुए. बप्पी  लहिरी का इस साल की शुरुआत में निधन हो गया था. 

पार्टी में दो हिंदी गानों के बाद वे दोनों अंग्रेजी गाने गाए गए जिनसे प्रेरित होकर दोनों हिंदी गाने संगीतबद्ध किए गए हैं. वीडियो में इसके बाद गायक दूसरी भाषा में गीत गाने लगता है और वीडियो कट हो जाता है. यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका कि इस पार्टी में कौन से नेता या प्रतिनिधि मौजूद थे.

कुछ सोशल मीडिया यूजरों ने कहा कि वीडियो से यह स्पष्ट हो जाता है कि कैसे हिंदी फिल्में और गाने पूरी दुनिया में लोकप्रिय हैं. राहुल आनंद ने ट्विटर पर कहा, "पूर्व के यूएसएसआर राज्य (USSR states) मिथुन चक्रवर्ती और राज कपूर के बड़े प्रशंसक हैं. मैं जुलाई में आर्मेनिया गया था. मेरा टूर गाइड 'डिस्को डांसर' के उन दोनों गानों को अच्छी तरह से जानता था."

एक अन्य ट्विटर यूजर डीपी मिश्रा ने कहा, "ये गीत सभी मध्य एशियाई देशों में और रूस में लोकप्रिय हैं."

शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से गंभीर मुद्दों को लेकर मुलाकात की.

मास्को की सेना के यूक्रेन पर हमला करने के बाद पहली बार पीएम मोदी ने व्लादिमीर पुतिन से आमने-सामने की बैठक में कहा, "महामहिम, मुझे पता है कि आज का समय युद्ध का समय नहीं है."  पीएम मोदी की यह टिप्पणी राष्ट्रपति पुतिन के यह स्वीकार किए जाने के एक दिन बाद आई है कि चीन - रूस का प्रमुख सहयोगी यूक्रेन में संघर्ष पर "चिंता" करता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Disco Dancer, Regional SCO Summit, Uzbekistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com