राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को असम के तेजपुर एयर फोर्स स्टेशन में सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान में एक ऐतिहासिक उड़ान भरी. राष्ट्रपति, जो भारतीय सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर हैं, ने लगभग 30 मिनट तक उड़ान भरी. वायु सेना स्टेशन लौटने से पहले उन्होंने हिमालयन व्यू के साथ ब्रह्मपुत्र और तेजपुर घाटी को कवर किया.
विमान को 106 स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन नवीन कुमार ने उड़ाया था. विमान ने समुद्र तल से करीब दो किलोमीटर की ऊंचाई पर और करीब 800 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भरी. राष्ट्रपति मुर्मू इस तरह की उड़ान भरने वाली तीसरी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
#WATCH | President Droupadi Murmu lands at Tezpur Air Force Station, Assam after taking a sortie in the Sukhoi 30 MKI fighter aircraft pic.twitter.com/xRnjERbEnv
— ANI (@ANI) April 8, 2023
बाद में विजिटर्स बुक में राष्ट्रपति ने एक संक्षिप्त नोट लिखकर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया, जिसमें उन्होंने कहा, "भारतीय वायु सेना के शक्तिशाली सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भरना मेरे लिए एक उत्साहजनक अनुभव था. मुझे गर्व है कि भारत की रक्षा क्षमताओं ने भूमि, वायु और समुद्र की सभी सीमाओं को कवर करने के लिए अत्यधिक विस्तार किया है. मैं इस सॉर्टी के आयोजन के लिए भारतीय वायु सेना और तेजपुर वायु सेना स्टेशन की पूरी टीम को बधाई देती हूं."
बता दें कि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान राष्ट्रपति को विमान और भारतीय वायु सेना (IAF) की परिचालन क्षमताओं के बारे में भी जानकारी दी गई. उन्होंने भारतीय वायुसेना की परिचालन तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया.
सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान में राष्ट्रपति की उड़ान भारतीय सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर के रूप में सशस्त्र बलों के साथ जुड़ने के उनके प्रयासों का एक हिस्सा है. मार्च 2023 में, राष्ट्रपति ने आईएनएस विक्रांत का दौरा किया और स्वदेश निर्मित विमान के बोर्ड पर अधिकारियों और नाविकों के साथ बातचीत की.
सुखोई -30 एमकेआई रूस के सुखोई द्वारा विकसित और भारत के एयरोस्पेस दिग्गज हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा लाइसेंस के तहत निर्मित एक ट्विन-सीटर मल्टीरोल फाइटर जेट है.
यह भी पढ़ें -
-- कर्नाटक विधानसभा चुनाव : कांग्रेस नेता सिद्धारमैया को कोलार क्यों चाहिए?
-- Exclusive: "धारावी के विकास से मुंबई के चेहरे में सुधार आएगा" - NDTV से बोले शरद पवार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं