- एक दिन में रिकॉर्ड 28,210 वाहन गुजरे
- मुख्यमंत्री सुक्खू ने जताई खुशी
- पिछले 72 घंटों में शिमला में 55,345 वाहन आए
लोग क्रिसमस का जश्न मनाने बड़ी संख्या में हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) पहुंचे. ऐसे में हिमाचल में हजारों पर्यटकों की भीड़ उमड़ने के कारण सोमवार को अटल सुरंग पर भारी ट्रैफिक देखा गया. पुलिस ने कहा कि पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड संख्या में 28,210 वाहनों ने अटल सुरंग (Atal Tunnel) को पार किया. बता दें कि बर्फ से लदी अटल सुरंग को देखने की दीवानगी ने हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों- शिमला एवं मनाली में होटलों की बुकिंग 90 प्रतिशत तक पहुंचा दी है.
रोहतांग सुरंग के नाम से भी जाना जाता है
पुलिस के आंकड़ों से पता चलता है कि 14,000 से अधिक वाहन हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) से थे, जबकि 13,000 से अधिक वाहन पहाड़ी राज्य के बाहर से आए थे. अटल सुरंग, जिसे रोहतांग सुरंग के नाम से भी जाना जाता है, हिमाचल प्रदेश में लेह-मनाली राजमार्ग पर रोहतांग दर्रे के नीचे बनी एक राजमार्ग सुरंग है. यह 3,100 मीटर (10,171 फीट) की ऊंचाई पर स्थित है और दुनिया में 10,000 फीट से अधिक ऊंची सबसे लंबी सुरंग है.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
होटल के कमरों की बुकिंग लगभग 90 प्रतिशत चल रही है
स्थानीय मौसम कार्यालय ने 30-31 दिसंबर को मध्य पहाड़ियों में बारिश और ऊंची पहाड़ियों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है. हिमाचल होटल एवं रेस्तरां संगठन महासंघ (एफओएचएचआरए) के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि होटल के कमरों की बुकिंग लगभग 90 प्रतिशत चल रही है. इसके अलावा एक से छह जनवरी तक होने वाले मनाली कार्निवल भी साल के अंत में पर्यटकों की आमद बढ़ा सकता है.
मुख्यमंत्री सुक्खू ने जताई खुशी
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस पर खुशी जताते हुए कहा, ''हम लाखों की संख्या में हिमाचल प्रदेश आए पर्यटकों का स्वागत करते हैं. आपदा के बाद हिमाचल फिर से पर्यटकों के स्वागत के लिए खड़ा हो गया है.''
पिछले 72 घंटों में शिमला में 55,345 वाहन आए
राज्य की राजधानी शिमला में क्रिसमस से लेकर नए साल तक होने वाले कार्निवल ने माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया है. सूफियाना संगीत, कव्वाली और संगीत समूहों का प्रदर्शन और नाटक आकर्षण का केंद्र हैं. हालांकि शिमला में पर्यटकों की संख्या बढ़ने से यातायात में अव्यवस्था की स्थिति बनी रही. शिमला पुलिस ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि पिछले 72 घंटों में शिमला में 55,345 वाहन आए.
ये भी पढ़ें- "28 फरवरी तक कन्नड़ भाषा में बदल लें दुकानों के नेमप्लेट वरना...", बेंगलुरु महानगर पालिका का आदेश
ये भी पढ़ें- "साल 1978 का कदम बगावत नहीं..." : शरद पवार ने अजित पवार पर कसा तंज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं