बेंगलुरु में मंगलवार को हुई भारी बारिश की वजह से बेंगलुरु एयरपोर्ट पर प्लेन पकड़ने के लिए टर्मिनल के गेट्स तक पहुंचने के लिए यात्रियों को ट्रैक्टर का सहारा लेना पड़ा. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर जलभराव है और कुछ यात्री अपने सामान के साथ फुटपाथ पर फंसे हुए दिख रहे हैं. कुछ लोग पानी से भरी हुई सड़क से गुजरते हुए और एयरपोर्ट गेट तक पहुंचने के लिए ट्रैक्टर पर चढ़ते दिख रहे हैं. एयरपोर्ट के बाहर पिकअप और ड्रॉप प्वाइंट के पास भी सड़कों पर पानी भर गया था.
बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के सीईओ जयराज षणमुगम ने कहा, '2008 में जब से एयरपोर्ट चालू है, तब से इस तरह की स्थिति कभी नहीं देखी थी. ट्रैक्टर एयरपोर्ट का नहीं था. एयरपोर्ट के बाहर हर जगह पानी भरा हुआ था, यहां तक कि आगमन और प्रस्थान क्षेत्र में भी पानी भरा हुआ था.'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बेंगलुरु में सोमवार को भारी बारिश हुई, जिसके बाद शहर में बाढ़ जैसे हालात बन गए. भारतीय मौसम विभाग ने बेंगलुरु में आज के लिए भी भारी बारिश और तेज हवा की आशंका जताई है. और येलो अलर्ट जारी किया है. बेंगलुरु एयरपोर्ट पर बारिश के कारण कम दृश्यता की वजह से भी उड़ान संचालन प्रभावित हुआ. शहर में रविवार को भी भारी बारिश देखी गई, जिससे पेड़ गिर गए और घरों में पानी भर गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं