अयोध्या में आज विश्व हिंदू परिषद की धर्म संसद आयोजित होनी है, जिसके लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है.
अयोध्या:
- विश्व हिंदू परिषद की रविवार को आयोजित धर्म संसद और शिवसेना के कार्यक्रम के मद्देनजर रामनगरी अयोध्या में सख्त पहरेदारी है. सड़कें और गलियां संगीनों के साये में हैं. सुरक्षाबलों ने पूरी अयोध्या को मानो छावनी में तब्दील कर दिया है.
- अयोध्या में रविवार को होने जा रहे धर्मसंसद को लेकर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा है कि पिछले साढ़े चार साल में राम मंदिर नहीं बना इसलिए ही आंदोलन कर रहे हैं.
- एनडीटीवी से खास बातचीत में आलोक कुमार ने कहा, 'राहुल गांधी अगर खुल कर कह दें कि वो राम मंदिर बनवाएंगे तो हम उनका समर्थन करेंगे हम बीजेपी की कोई मदद नहीं कर रहे न कोई माहौल नहीं बना रहे हैं. उन्होंने कहा कि 1992 जैसा कोई माहौल नहीं बना रहे हैं.
- धर्मसंसद के आयोजकों की ओर से आज तीन लाख राम भक्तों की भीड़ जुटने का दावा किया जा रहा है. निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे लगाए गए हैं.
- धर्मसंसद के मद्देनजर 13 जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है. योगी सरकार ने शिवसेना को रैली करने की इजाजत सरकार ने नहीं दी है.
- शिवसेना ने केंद्र सरकार पर राम मंदिर को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि राम मंदिर बनाने के लिए हिम्मत चाहिए.
- यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इन हालात को अयोध्या के लिए ख़तरनाक बता रहे हैं. उनकी मांग है कि अयोध्या में फौज बुलाई जाए. अखिलश के इस मांग को योगी सरकार मे मंत्री ओपी राजभर ने अपना समर्थन दिया है.
- उत्तर प्रदेश के योगी कैबिनेट में मंत्री ओपी राजभर ने स्पष्ट कहा कि मैं अखिलेश (यादव) के बयान का स्वागत करता हूं. अयोध्या में धारा 144 लगा दी गई है, फिर भी प्रशासन वहां लोगों को जमा होने दे रहा है. इसका मतलब है कि वह नाकाम हो चुका है. (अयोध्या में) सेना को लाया जाना चाहिए.
- अयोध्या में वीएचपी और शिवसेना की रैलियों के अंदेशे से तमाम मुस्लिम घरों में सिर्फ़ मर्द रह गए हैं, जबकि बच्चे और औरतों को बाहर भेज दिया गया है .ये सभी अयोध्या के हिंदुओं से नहीं बल्कि बाहर से बुलाई गई भीड़ से डरे हुए हैं.
- साध्वी प्राची ने कहा था कि 6 दिसंबर के दिन बाबरी मस्जिद ढहा दी गई थी. इसलिए राम लला का मंदिर का शिलान्यास भी 6 दिसंबर को ही होना चाहिए.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Dharm Sansad, Ayodhya Issue, VHP