राजस्थान में बीजेपी की बंपर जीत के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए हलचल तेज हो गई है. राजस्थान का मुख्यमंत्री कौन बनेगा, अब तक इस पर सस्पेंस बना हुआ है. इस बीच पार्टी की सीनियर नेता और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे बुधवार रात (Vasundhara Raje In Delhi) ) दिल्ली पहुंचीं. बुधवार रात को वह जयपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुईं. राजे कैंप के सूत्रों के मुताबिक गुरुवार को वह दिल्ली में वह आलाकमान से मुलाकात करेंगी.
ये भी पढ़ें-राजस्थान : वसुंधरा राजे गुरुवार को आलाकमान से करेंगी मुलाकात, 60 विधायकों ने पूर्व सीएम से की मुलाकात
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
दिल्ली में आलाकमान से मिलेंगी वसुंधरा राजे
दरअसल बीजेपी के 60 नवनिर्वाचित सांसदों ने सोमवार और मंगलवार को वसुंधरा राजे से उनके जयपुर स्थित सिविल लाइंस आवास पर पहुंचकर मुलाकात की थी, इसे वसुंधरा के शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है.भारतीय जनता पार्टी के सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री का नाम संसदीय बोर्ड तय करेगा.
#WATCH | Former Rajasthan CM and BJP leader Vasundhara Raje leaves for Delhi from Jaipur airport. pic.twitter.com/SviAdgBiz5
— ANI (@ANI) December 6, 2023
दिल्ली में तय होगा राजस्थान के सीएम का नाम
सीएम के नाम का नाम तय करने से पहले पार्टी विधायक दल की बैठक बुलाई जाएगी. हालांकि, विधायक दल की बैठक को लेकर पार्टी ने अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है. दो बार राजस्थान की मुख्यमंत्री रह चुकीं वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे हैं.
राजस्थान में बीजेपी ने जीतीं 115 सीटें
रविवार को घोषित हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों में बीजेपी को 115 सीटों का जनादेश मिला, जबकि कांग्रेस 69 सीटों पर ही सिमिट गई. बता दें कि राजस्थान में 200 विधानसभा सीटों में से 199 पर चुनाव हुए थे. करणपुर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार के निधन की वजह से चुनाव स्थगित कर दिया गया था, यहां पर चुनाव 5 जनवरी को होगा और इसका परिणाम 8 जनवरी को घोषित किया जाएगा.
ये भी पढ़ें-‘INDIA' गठबंधन के घटक दलों के संसदीय नेताओं ने आगे की रणनीति पर की चर्चा, जल्द होगी प्रमुख नेताओं की बैठक
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं