उत्तर प्रदेश में सड़क पर जलजमाव की वजह से एक बच्ची को करंट लगने का एक मामला सामने आया है. हालांकि, बच्ची को स्थानीय लोगों की मदद से बचा लिया गया है. घटना उत्तर प्रदेश के वाराणसी की है. अभी तक की जांच में पता चला है कि वाराणसी में एक बच्ची सड़क से जा रही थी, इसी दौरान बिजली के खंबे के पास से गुजरी और उसे करंट लग गया.
करंट लगने के बाद वह सड़क पर गिर गई. बच्ची को सड़क पर गिरा देख वहां कुछ बुजुर्ग और स्थानीय लोग आ गए और उन्होंने बच्ची को उठाने की कोशिश. वहां मौजूद एक बुजुर्ग ने जैसे ही बच्ची को उठाना चाहा तो उन्हें भी करंट लगा. इसके बाद वो पीछे हट गए और बच्ची को बचाने के लिए दूसरे तरीकों के बारे में सोचा जाने लगा.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
वाराणसी : सड़क पर जल जमाव की वजह से बच्ची को लगा करेंट, बुजुर्ग ने कुछ यूं बचाई जान pic.twitter.com/3EKNyo6GJ1
— NDTV India (@ndtvindia) September 27, 2023
कुछ सेकेंड बाद एक बुजुर्ग ने बच्ची की तरफ पहले अपना गमछा फेंका लेकिन जब इसके बाद भी वह बच्ची को अपनी तरफ नहीं खींच सके तो उसके बाद पास खड़े एक शख्स ने उन्हें एक डंडा दिया. बुजुर्ग ने इस डंडे को बच्ची की तरफ किया और उससे कहा कि वह इस डंडे को पकड़ ले. एक दो प्रयास के बाद बच्ची ने इस डंडे को पकड़ लिया और फिर बुजुर्ग ने बच्ची को धीरे-धीरे अपनी तरफ खींच लिया.
बच्ची को करंट लगने और बाद में बुजुर्गें द्वारा उसे बचाए जाने की यह पूरी घटना घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. बिजली के खंबे में करंट आने की सूचना बाद में बिजली विभाग को भी दी गई. जिसके बाद बिजली विभाग ने इसे ठीक किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं