विज्ञापन

केसी वेणुगोपाल या सतीशन? कौन होगा केरलम का नया मुख्यमंत्री... कांग्रेस कल करेगी ऐलान

सूत्रों के मुताबिक बैठक में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर विस्तार से विचार‑विमर्श किया गया है और केरल के नए मुख्यमंत्री के नाम की आधिकारिक घोषणा कल किए जाने की संभावना है.

केसी वेणुगोपाल या सतीशन? कौन होगा केरलम का नया मुख्यमंत्री... कांग्रेस कल करेगी ऐलान
  • मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल के मुख्यमंत्री चयन पर अंतिम दौर की बैठक की.
  • दिल्ली के 10 राजाजी मार्ग पर हुई बैठक में मुख्यमंत्री पद के नाम पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ.
  • कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बताया कि मुख्यमंत्री के नाम की आधिकारिक घोषणा अगले दिन की जाएगी.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल के मुख्यमंत्री के चयन को लेकर बुधवार को अंतिम दौर की मंत्रणा की. दोनों नेताओं के बीच यह चर्चा दिल्ली में खरगे के आवास ‘10 राजाजी मार्ग' पर हुई, जो आधे घंटे से ज्यादा समय तक चली. सूत्रों के मुताबिक बैठक में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर विस्तार से विचार‑विमर्श किया गया है और केरल के नए मुख्यमंत्री के नाम की आधिकारिक घोषणा कल किए जाने की संभावना है.

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि केरलम सीएम को लेकर कांग्रेस आलाकमान ने चर्चा पूरी कर ली है. अगला सीएम कौन होगा इसका ऐलान कल होगा. संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, पिछली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे वीडी सतीशन और वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदार हैं. बीते 7 मई को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर पार्टी आलाकमान को विधायक दल के नेता के चयन के लिए अधिकृत किया गया था.

केरल विधानसभा की 140 में से 102 सीटें कांग्रेस के नेतृ्त्व वाले यूडीएफ ने जीती हैं. यूडीएफ ने मध्य केरल और त्रावणकोर में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए लेफ्ट के पारंपरिक गढ़ में बड़ी सेंध लगाई है. यूडीएफ की यह जीत लोगों के बदलाव और राजनीतिक स्थिरता के स्पष्ट जनादेश के रूप में देखी जा रही है.

केरल में हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) ने राज्य की कुल 140 सीट में से 102 पर जीत दर्ज की.

ये भी पढ़ें : केरल में चुनाव जीतकर भी कांग्रेस बेहाल, कहीं कर्नाटक वाला न हो जाए हाल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com