Russia Ukraine War : यूक्रेन में रूस के हमले के बीच अमेरिकी पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. एएफपी ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से ये खबर दी है. यह हत्या ऐसे वक्त हुई है, जब यूक्रेन में रूसी हमला तेज हो गया है. रविवार को पोलैंड बॉर्डर के निकट रूसी हवाई हमलों में 35 लोग मारे गए हैं. जबकि 57 से ज्यादा जख्मी हुए हैं. रूसी सेनाओं ने यूक्रेन की राजधानी कीव की घेराबंदी भी तेज कर दी है. यूक्रेन का दावा है कि रूस ने लीव शहर में आठ बड़े हमले किए हैं, जिसमें बड़े पैमाने पर जानमाल का नुकसान हुआ है. रूस ने ये हवाई हमले (Russian Air Strike) ऐसे वक्त किए हैं, जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई नेता इस संकट के कूटनीतिक समाधान में जुटे हैं. इसमें इजरायल के प्रधानमंत्री नताली बेनेट, जर्मन चांसलर समेत कई हस्तियां शामिल हैं.
यूक्रेन के अधिकारियों का दावा है कि रूस ने लीव में सैन्य प्रशिक्षण शिविर में आठ मिसाइलें दागीं. इसमें 35 लोगों की मौत हो गई और 57 लोग घायल हुए. उधर रूस ने यूक्रेन की राजधानी को पूर्व, उत्तर और उत्तर पूर्व की ओर से घेर लिया है और भारी हमले शुरू कर दिए हैं. यूक्रेनी राष्ट्रपति वोल्डोमीर जेलेंस्की (Ukrainian President Volodymyr Zelensky) का कहना है कि हम कीव में हर मोड़ पर रूसी सैनिकों का मुकाबला अंतिम दम तक करेंगे. यूक्रेनी सेना ने यह भी कहा है कि कीव के निकट एक गांव से निकल रहे महिलाओं औऱ बच्चों पर रूसी सेना ने फायरिंग की. इसमें एक बच्चे समेत 7 लोगों की मौत हो गई. यह हमला 11 मार्च को उस वक्त हुआ जब महिलाओं और बच्चों का एक दल कीव के निकट एक गांव से सुरक्षित स्थान की ओर निकल रहा था.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
यूक्रेन में तेज होते रूसी हमलों के बीच अमेरिका ने यूक्रेन (Ukraine) 20 करोड़ डॉलर की सैन्य मदद का ऐलान किया है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक दिन पहले ये घोषणा की थी. यूक्रेन पर 24 फरवरी को रूसी हमले के बाद से अब तक करीब 26 लाख देश छोड़ चुके हैं. यूक्रेन का कहना है कि युद्ध में उसके करीब 500 सैनिक मारे गए हैं. उसने रूस के करीब 12 हजार सैनिकों को मारने का दावा भी किया है. हालांकि अमेरिकी सूत्रों ने इनकी तादाद करीब दो हजार बताई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं