विज्ञापन

पूर्णिया में दर्दनाक हादसा, पुल की रेलिंग तोड़ नदी में गिरी फॉर्च्यूनर, कारोबारी की मौत

बिहार के पूर्णिया में सौरा नदी पर बने पुल से एक फॉर्च्यूनर कार रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिर गई. हादसे में वाहन सवार बबलू विश्वास की मौके पर ही मौत हो गई.

पूर्णिया में दर्दनाक हादसा, पुल की रेलिंग तोड़ नदी में गिरी फॉर्च्यूनर, कारोबारी की मौत
बिहार के पूर्णिया में बड़ा हादसा
NDTV

बिहार के पूर्णिया शहर में बड़ा हादसा हुआ है. जहां एक फॉर्च्यूनर कार नदी में जा गिरी. इस दर्दनाक सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, शहर स्थित सौरा नदी पर बने पुल की रेलिंग तोड़ते हुए एक फॉर्च्यूनर कार नदी में जा गिरी.

हादसे के समय वाहन में सवार बबलू विश्वास की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान पूर्णिया जिले के डगरुआ प्रखंड के कोचैली निवासी बबलू विश्वास के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह रेनॉल्ट शोरूम के मालिक थे.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. काफी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से कार को नदी से बाहर निकाला गया.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि वाहन अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिर गया. इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है. बबलू विश्वास को स्थानीय कारोबारी जगत में एक प्रमुख व्यवसायी के रूप में जाना जाता था.

बिहार के बेगूसराय में 20 लोगों से भरी नाव नदी में पलटी

बिहार के बेगूसराय जिले में बुधवार देर रात 20 लोगों को लेकर जा रही एक नौका नदी में पलट गई, हादसे में अब तक किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है, जबकि दो लोग लापता हैं. अधिकारियों के अनुसार, घटना जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा राजौली गांव के पास हुई. उन्होंने बताया कि नौका पर सवार किसान दिनभर काम करने के बाद अपने घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ.

उन्होंने बताया कि गंगा की सहायक धाबी नदी में नौका पलट गई, उस पर सवार 20 लोगों में से 18 तैरकर सुरक्षित बाहर निकल गये जिनमें से चार स्थानीय अस्पताल में उपचाराधीन हैं . अधिकारियों ने बताया कि लापता दो लोगों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है, लापता लोगों में एक महिला भी शामिल है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Bihar News Aaj Ka, Bihar Accident, Bihar Accident News, Bihar Accident Latest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com