विज्ञापन
This Article is From Mar 10, 2022

नोएडा : वोटिंग को लेकर भड़काऊ पोस्ट डालने के आरोप में सपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज

बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना के संबंध में सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने और भड़काऊ संदेश डालने के आरोप में सपा नेता डॉ. आश्रय गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

नोएडा : वोटिंग को लेकर भड़काऊ पोस्ट डालने के आरोप में सपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज
वोटिंग को लेकर भड़काऊ पोस्ट डालने के आरोप में सपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज
नोएडा:

मतगणना को लेकर सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने और भड़काऊ संदेश डालने के आरोप में बुधवार को पुलिस ने समाजवादी पार्टी (सपा) के एक नेता के खिलाफ मामला दर्ज किया. सेक्टर-49 थाना के प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना के संबंध में सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने और भड़काऊ संदेश डालने के आरोप में सपा नेता डॉ. आश्रय गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

सिंह ने कहा कि सपा नेता ने अपने फेसुबक अकाउंट से एक भड़काऊ पोस्ट किया था, जिसका संज्ञान पुलिस अधिकारियों द्वारा लिया गया. उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Case Registered Against SP Leader, UP Polling, UP Election 2022
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com