उत्तर प्रदेश के बलिया में एक वृद्ध महिला की बुरी तरह से पिटाई की गई. इस महिला का कसूर बस इतना था कि उसने पानी की टंकी से सप्लाई लाइन जोड़ ली थी. वृद्ध महिला की ये बात गांव के दबंगों को पसंद नहीं आई और उन्होंने उसके साथ मारपीट कर दी. ये घटना बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के बिगही गांव की है. जानकारी के मुताबिक वृद्ध महिला पानी की टंकी से पानी की सप्लाई के लिए पाइप लगवा रही थी. लेकिन ऐसा करने पर उसकी पिटाई कर दी गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई और मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. वायरल वीडियो 15 फरवरी का बताया जा रहा है.
अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने इस मामले की जानकारी देते हुए कहा कि ये केस थाना बांसडीहरोड के बिगही गांव का है. एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें एक व्यक्ति एक वृद्ध महिला को मार रहा था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नामीबिया के बाद अब साउथ अफ्रीका से 12 चीते लाए जा रहे कूनो, सेना के कार्गो विमान में आएंगे
दुर्गा प्रसाद तिवारी ने आगे कहा कि इस संबंध में जैसे ही जानकारी हुई, पीड़ित पक्ष से तहरीर लेकर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया. बांसडीहरोड की टीम अभियुक्तों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है. एक को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है, जो भी इसमें अभियुक्त हैं उनको गिरफ्तार करके आगे की कार्यवाई की जाएगी. जानकारी में आया है कि पानी का पाइप बिछाने को लेकर के पड़ोसी के साथ विवाद हुआ था. दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं