श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में एक बार फिर से चीतों का कुनबा बढ़ने जा रहा है. नामीबिया से लाकर बसाए गए 8 चीतों के बाद अब साउथ अफ्रीका से 12 चीते कूनो लाए जा रहे हैं. अफ्रीकन चीतों को कूनो में लाने के लिए भारत से 4 लोगों का एक विशेष दल भी साउथ अफ्रीका पहुंच चुका है.
साउथ अफ्रीका से कूनो आने वाले खास मेहमानों के लिए 30 गुणे 50 के 10 अलग-अलग बाड़े तैयार हैं. इन्हें लगभग बोमा की शक्ल दी गई है. साउथ अफ्रीका से 12 चीते 18 फरवरी को कूनो पहुंच जाएंगे, जिसमें 7 नर और 5 मादा हैं. इन्हें भारतीय वायु सेना के कार्गो विमान में जोहान्सबर्ग से ग्वालियर ले जाया जाएगा, वहां से वायुसेना के हेलीकॉप्टरों से वो कूनो पहुंचेंगे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बड़े बाड़ों में स्थानांतरित करने से पहले कम से कम एक महीने के 12 चीतों को बाड़े में ही खाना दिया जाएगा. इनके आने के बाद नामीबिया से आए कुछ चीतों को खुले जंगल में छोड़ा जा सकता है. एनडीटीवी से बातचीत में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने संकेत दिया था कि फरवरी से ही चीतों को देखने पर्यटक आ सकते हैं. हालांकि किडनी की परेशानी से पीड़ित मादा चीता साशा अब बेहतर है. उसे बड़े बाड़े में शिफ्ट किया गया है, लेकिन अभी उसके खुले जंगल में जाने में वक्त लग सकता है.
यह भी पढ़ें-
त्रिपुरा चुनाव : बीजेपी को और ज्यादा की उम्मीद, CPM कर रही वापसी की कोशिश : 10 प्वाइंट्स
एलएसी पर होगी नए सैनिकों की भर्ती, बनेंगी 47 नई चौकियां, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं